सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Vande Bharat Train Schedule: वंदे भारत ट्रेन का नया शेड्यूल जारी, जानिए टिकट की कीमत और क्या मिलेगी सुविधा

Vande Bharat Train Schedule: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची दो ट्रायल रन के सफल समापन के बाद अपने उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जून 2023, 04:39 AM (24 जून 2023) 396 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Vande Bharat Train Schedule: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची दो ट्रायल रन के सफल समापन के बाद अपने उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के दो सफल परीक्षण किए गए. पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, पहला ट्रायल रन 12 जून को पूरा हो गया था और दूसरा ट्रायल रन पटना से रांची से आगे हटिया तक बढ़ाया गया था. यह प्रीमियम ट्रेन पटना से रांची के बीच करीब 378 किमी की दूरी 6 घंटे में तय करेगी.

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. पहली बार भारतीय रेलवे 27 जून को एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. पीएम मोदी मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

IAS OFFICER success Story: पद्मिनी UPSC की तैयारी के दौरान हुई थीं प्रेग्नेंट, इन ट्रिक्स को फॉलो करके बन गईं आईएएस अधिकारी

Vande Bharat Train Schedule: ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. यह सुबह 7 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी और दोपहर 1 बजे तक रांची स्टेशन पहुंचेगी और उसके बाद दोपहर 1:20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी. लौटते समय यह हटिया से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी, शाम 4:15 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी और रात 10:10 बजे अंतिम स्टॉप पटना जंक्शन पहुंचेगी.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!