मधेपुरा : मधेपुरा में ग्रामीणों ने आपत्तिजनक में लैला मजनू को पकड़ा तो उनकी पकड़ कर शादी करवा दी गई। मामला जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन के श्यामटोला वार्ड नंबर 16 की है। जहां 17 वर्षीय नाबालिक लड़के ने दो बच्चे की 25 वर्षीय मां से शादी रचा ली । ये खबर सुनकर आपको अटपटा जरूर लगा होगा लेकिन खबर सौ टका सच है। बताया जाता है कि लड़का नाबालिग है। घटना रविवार की सुबह की है जहां ग्रामीणों ने महिला के घर से युवक को पकड़ा तो युवक को अर्धनग्न कर पहले पीटा फिर हाथ पैर बांध कर पूरे टोले में घुमाया। जिसका वीडियो गांव के कुछ युवकों के द्वारा बना लिया गया। उसके बाद लड़का को छोड़ दिया गया फिर लड़का अपने घर मकदमपुर चला गया ।
फिर लड़की ने उसी दिन लड़के को फोन कर बुलाया और शादी करने की बात कही लड़का शादी से इंकार कर रहा था तो लड़की ने आत्महत्या करने की बात कही तो लड़का शादी के लिए राजी हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों की शादी मंगलवार को गांव में करवा दी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के पुरैनी थाना अन्तर्गत के मकदमपुर निवासी नंदन मेहरा का 17 वर्षीय पुत्र बिजल कुमार को विगत दो वर्षो से चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन के श्यामटोला निवासी सुबेलाल की 25 वर्षीय विधवा बेटी शांति देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का और लड़के की घर की दूरी करीब 4 किलोमीटर की है।
बताया गया कि लड़की की शादी 5 वर्ष पूर्व यूपी में हुई थी। लड़का को नशे का लत था। उनसे दो बच्चे भी हुए थे लेकिन लड़का ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
इस संबंध में चौसा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि अभी तक इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है अगर आवेदन प्राप्त होता है तो कार्रवाई किया जाएगा।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!