सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

तिलौथू  : आजादी की जंग से लेकर आज के बाजारवाद में भी शाह बिरादरी का है बोलबाला

तिलौथू  : इतिहास गवाह है आजादी-की-जंग-से शाह बिरादरी के रूहानी पेशवा मजनू शाह, चिराग अली शाह ,मासूम अली शाह ,अब्दुल लतीफ शाह, मूसा शाह ने इंकलाबी जत्था तैयार कर अंग्रेजो के खिलाफ जंग लड़ी थी। भारत छोड़ो आंदोलन में इन लोगों ने उसमें भवानी पाठ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 सितंबर 2022, 08:56 AM (27 सितंबर 2022) 166 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू  : इतिहास गवाह है आजादी-की-जंग-से शाह बिरादरी के रूहानी पेशवा मजनू शाह, चिराग अली शाह ,मासूम अली शाह ,अब्दुल लतीफ शाह, मूसा शाह ने इंकलाबी जत्था तैयार कर अंग्रेजो के खिलाफ जंग लड़ी थी। भारत छोड़ो आंदोलन में इन लोगों ने उसमें भवानी पाठक, महाराज नंदकुमार जैसे तमाम सन्यासियों और साधुओं को लेकर एक जत्था बनाया था जो लगभग पचास हज़ार लोगों का था ।बंगाल से लेकर लाहौर तक गोरिल्ला युद्ध आरंभ किया था ।आजादी की जंग में शाह बिरादरी की जो शहादत हुई है उसे आज भी स्वर्ण अक्षरों में इतिहास में लिखा गया है,
वही आज के बाजारवद में भी शाह बिरादरी के लोग अपनी मेहनत और ईमानदारी के कारण समाज में अच्छी छवि बनाए हुए हैं। राजनीतिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में  आगे बढ़ रहे हैं। यह सब बातें हैं शाह बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले ऑल इंडिया  शाह साई कमेटी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष असरिदून साहब ने तिलौथू प्रखंड के सरैया गांव में अपने कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा। उनका कहना है कि आजादी को लेकर जितने जंग हुआ उसमें  शाह विरादरी  का बहुत बड़ा योगदान रहा है ।(आजादी की जंग से )

Read also: चेनारी : थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने क्षेत्रवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर की अपील 

वही अब सरकार गरीबों और बेसहारों को जो सुविधा दे रही है उसे इस तरह समाज के लोग गरीबी कमजोरी और इन सभी सामाजिक बन्धनों  से आगे बढ़कर अपनी एक नई पहचान बना रहे हैं। दिन-रात अपनी तरक्की के लिए मेहनत करना और अपने समाज को आगे ले जाना ईमानदार छवि के साथ यही काम ऑल इंडिया शाह साईं कमिटी ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस मौके पर कमेटी की ओर से असलम अख्तर, तारिक अनवर, जाहिद शाह, साफी शाह कलीमुद्दीन शाह, जफर शाह, डॉक्टर शाहबाज शाह सहित कई लोग उपस्थित थे।  (आजादी की जंग से )

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!