शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने फोड़ा दुकानदार का सिर

रोहतास : रोहतास में होटल दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दरिगांव थाना अंतर्गत महारानियां की है, जहां एक दुकानदार को बदमाशों ने इसलिए पीट दिया कि वह दुकानदार सिगरेट नहीं बेचता है। जिससे वह दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया वहीं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जनवरी 2023, 04:41 PM IST (13 जनवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 11:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास : रोहतास में होटल दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दरिगांव थाना अंतर्गत महारानियां की है, जहां एक दुकानदार को बदमाशों ने इसलिए पीट दिया कि वह दुकानदार सिगरेट नहीं बेचता है। जिससे वह दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए सासाराम का सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घायल दुकानदार का नाम संतोष है l जो महारानियां का रहने वाला है।

महारानियां के पास फुटपाथ पर होटल चलाने वाले एक दुकान में कुछ युवक खाना खाने आए। वही खाना खाने के बाद दुकानदार से सिगरेट मांगा। जब दुकानदार ने कहा कि मैं सिगरेट नहीं बेचता हूं, तो युवकों ने दुकानदार को पीटने लगे। जिससे दुकानदार काफी ज्यादा घायल हो गया। वही दुकानदार के सिर फट गए और सिर से खून निकलने लगा। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने उस जख्मी दुकानदार को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । वही इस घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।