शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

भूमिहीनों ने बैठक कर माले के नेतृत्व में संघर्ष करने का लिया निर्णय

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मुर्गियाचक के ईमली चौक से बहादुरनगर धर्मकांटा तक नेशनल हाईवे के दक्षिण पुस्तैनी बसे भूमिहीन-दलितों को सीओ द्वारा हटाने की नोटीस देने के खिलाफ ताजपुर- समस्तीपुर से पटना तक आंदोलन होगा.   इस आशय का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 दिसंबर 2022, 05:56 PM IST (29 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मुर्गियाचक के ईमली चौक से बहादुरनगर धर्मकांटा तक नेशनल हाईवे के दक्षिण पुस्तैनी बसे भूमिहीन-दलितों को सीओ द्वारा हटाने की नोटीस देने के खिलाफ ताजपुर- समस्तीपुर से पटना तक आंदोलन होगा.
  इस आशय का निर्णय बृहस्पतिवार को ईमली चौक पर भूमिहीनों की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता शिवबालक पासवान ने किया. संचालन खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया. बतौर अतिथि भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, इनौस, मो० शकील, अर्जुन कुमार, मो० कैयूम, सुशील कुमार, मो० रफीक समेत बड़ी संख्या में भूमिहीन उपस्थित थे. भूमिहीनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय भूपति से मिलकर सीओ वासभूमि खाली कराकर भूपति को सौंपना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सी० डब्ल्यू० जे० सी० दायर कर भूपति अपने कब्जे में रखे करीब 2 एकड़ भूमि बचाना चाहते हैं और बसे को उजाड़कर अपने जमीन का रुख खोलकर व्यवसायिक ईस्तेमाल करना चाहते हैं.

अनुरक्षक संघ की बैठक में मानदेय भुगतान पर चर्चा

   भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके पास सरकारी जमीन एवं सड़क पर कब्जे का कई मामले हैं. इसमें अदालत का फैसला खाली कराने के पक्ष में है लेकिन सीओ आजतक खाली नहीं करा सके लेकिन पुस्तैनी बसे दलित- भूमिहीनों को हटाने का नोटीस देना पक्षपातपूर्ण कारबाई है और भाकपा माले इस कारबाई का जोरदार विरोध करेगी. इसे लेकर दलित- गरीब- भूमिहीन को संगठित कर ताजपुर- समस्तीपुर से लेकर पटना तक भाकपा माले आंदोलन चलाएगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें