रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

शादी में दूल्हे की मां ने चलाई गोली, मच गया हंगामा ! Video हुआ वायरल

एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, जहां एक शादी में दूल्हे की मां ने गोलियां चलाई हैं और चारों तरफ हंगामा मच गया। जांजगीर जिले में कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के बेटे की शादी में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग के मामले पर बवाल मचा हु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 फरवरी 2023, 06:50 PM IST (15 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 08:29 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, जहां एक शादी में दूल्हे की मां ने गोलियां चलाई हैं और चारों तरफ हंगामा मच गया। जांजगीर जिले में कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के बेटे की शादी में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग के मामले पर बवाल मचा हुआ है। यहां शादी में दूल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों ने हाथ में पिस्टल लेकर हवा में जमकर गोलियां चलाईं. इसका वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई. मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। अब एक तरफ पुलिस का कहना है कि आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यह पुराने घरेलू कार्यक्रम का वीडियो है। हमारे पास पिस्टल का लाइसेंस है और जिससे फायरिंग की गई, वह एयर पिस्टल है। इस मामले में जांजगीर-चांपा के एसपी विजय अग्रवाल ने कहा फायरिंग की जानकारी मिली है। इस तरह से समारोह में फायरिंग करना जुर्म है, जितने लोगों ने फायरिंग की, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, बड़ी संख्या बीजेपी और कांग्रेस नेता फंक्शन में शामिल हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, छॉलीवुड स्टार अनुज शर्मा, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल थे फायरिंग का वीडियो आशीर्वाद समारोह का बताया जा रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह की थी।