रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

युवक से प्यार करने पर पिता ने बेटी को मार डा’ला, फिर प्रेमी ने भी दी जान!

पटना डेस्क: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। हत्या करने की वजह बना उसका दूसरी जाति के लड़के से प्यार। हालांकि, आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।लड़की का नाम कृति बताया जा रहा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जून 2023, 07:15 PM IST (28 जून 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। हत्या करने की वजह बना उसका दूसरी जाति के लड़के से प्यार। हालांकि, आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।लड़की का नाम कृति बताया जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही लड़के ने भी अपनी जान दे है। केजीएफ गांव में 46 साल के कृष्णमूर्ति की बेटी कृति को गंगाधर(एक दलित लड़का) से प्यार हो गया था। जब ये बात पिता कृष्णमूर्ति को पता चली तो उसने पहले तो बेटी को जोर-जबदस्ती से समझाने की कोशिश की। जब कृति अपनी ही जिद पर अड़ी रही तो कृष्णमूर्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

Bihar Crime: बिहार में प्रेमिका की शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर, फिर भनक लगी तो….

दरअसल, केजीएफ के एक गांव में मंगलवार को 46 साल के कृष्णमूर्ति ने अपनी 20 साल की बेटी कृति की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पिछले एक साल से कृति दूसरी जाति (SC) के एक युवक गंगाधर से प्यार करती थी। दोनों छुप-छुपकर एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन ये बात ज्यादा दिन नहीं छिप सकी। तकरीबन एक साल बाद पिता कृष्णमूर्ति को बेटी के अफेयर के बारे में पता चला और इसी बात को लेकर घर में घमासान हो गया। उस दिन तो पिता ने बेटी को हिदायत देकर छोड़ दिया।

शादी के मंडप से बहाना बनाकर दूल्हा भागा, फूट-फूट रोने लगी दुल्हन, फिर…

वहीं, बीते दिन मंगलवार को एक बार फिर पिता और बेटी के बीच इस मामले को लेकर जोरदार बहस हुई। इस बार तो कृति ने पिता से साफ-साफ कह दिया कि वो गंगाधर से अलग नहीं होगी। इसके बाद पिता कृष्णमूर्ति ने अपना आपा खो दिया और कृति की गला दबाकर हत्या कर दी। जब इस बात का पता प्रेमी गंगाधर को चला तो कृति की मौत सदमा वो बर्दास्त न कर सका। गंगाधर पास ही के रेलवे ट्रैक पर गया और चलती ट्रेन के सामने कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया और पिता कृष्णमूर्ति को गिरफ्तार कर लिया।