शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रामगढ़ आदर्श बालिका स्कूल को जाने वाली पथ का हाल खस्ता,कीचड़ में गिरकर महिला हुई घायल

 KAIMUR NEWS  :  रामगढ़ नगर पंचायत देवहलिया रोड स्थित वार्ड सात हनुमान मंदिर से लेकर कन्या मध्य विद्यालय होते हुए बक्सर मोहनियां मेन पथ को जोड़ने वाली लिंक पथ का हाल खस्ता है।हालांकि उक्क्त जगह के कार्नर पर लगभग सौ से दो सौ मीटर की दूरी में स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 जनवरी 2023, 10:36 AM IST (25 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 KAIMUR NEWS  :  रामगढ़ नगर पंचायत देवहलिया रोड स्थित वार्ड सात हनुमान मंदिर से लेकर कन्या मध्य विद्यालय होते हुए बक्सर मोहनियां मेन पथ को जोड़ने वाली लिंक पथ का हाल खस्ता है।हालांकि उक्क्त जगह के कार्नर पर लगभग सौ से दो सौ मीटर की दूरी में सड़क खराब होने की वजह से गंदे पानी का बहाव हो रहा है।आलम यह है कि उक्त जगह से गुजरते समय आम राहगीरों को काफी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।इस दौरान लोग भौंचक खा उबरे गड्ढे में गिरकर घायल हो जा रहे है।मंगलवार को उक्क्त रास्ते से गुजरते समय महिला फिसलन खा गिर पड़ी।जिससे उनको अंदरूनी तौर पर गंभीर चोटे आयी।घायल महिला एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बतायी जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पथ से होते हुए आदर्श गर्ल्स स्कूल की छात्राएं एवं कन्या विद्यालय के छात्र छात्राओं से लेकर आमजन प्रतिदिन आया जाया करते है।मगर लिंक पथ वाली सड़क का हाल दयनीय होने की वजह से जल जमाव एवं कीचड़ में गिरने का भय अक्सर बना हुआ रहता है।कई महीनों से लोग जर्जर सड़क का दंश झेल रहे है।लोगों ने लिंक पथ में जर्जरता को देखते हुए यथाशीघ्र परेशानियों को दूर करने की गुहार अधिकारियों से लगायी है।