रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

पातेपुर : पुलिस का मुखबिरी करने पर आरोपी ने की किशोर की हत्या, शव को गड्ढे में फेंका

पातेपुर : थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव में रेप के मामले में पुलिस का मुखबिरी करने के आरोप में आरोपी द्वारा एक किशोर की पीट पीट कर हत्या के बाद शव को गांव में ही स्थित बंगरी गाछी के समीप एक पोखर नुमा गड्ढे में फेंके जाने का ममला प्रकाश में आ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 अगस्त 2022, 04:00 PM IST (9 अगस्त 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 12:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पातेपुर : थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव में रेप के मामले में पुलिस का मुखबिरी करने के आरोप में आरोपी द्वारा एक किशोर की पीट पीट कर हत्या के बाद शव को गांव में ही स्थित बंगरी गाछी के समीप एक पोखर नुमा गड्ढे में फेंके जाने का ममला प्रकाश में आया है.गड्ढे में किशोर का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मौके पर जुटे लोगो ने घटना की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पातेपुर पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे जहां घटना से अक्रोशित लोगो ने मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए शव को उठाने से मना कर दिया. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस मामले में मृतक किशोर के नाना ने तीन लोगो के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कराई है.(पुलिस का मुखबिरी करने)
 इस संबंध में मृतक किशोर के नाना पातेपुर थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव निवासी गणेश भगत द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार सोमवार को गांव के ही राम दरस भगत के पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ बम्बइया द्वारा गांव के ही एक युवक सुनील भगत के मोबाइल पर फोन कर कहा कि नीरज कुमार का फोटो चाहिए जल्द भेजो. जिसपर सुनील भगत द्वारा फोटो नही होने की बात कही गई जिसपर उसने कहा कि बलात्कार के केस में मेरी माँ को गांव के लोगो ने पकड़वाया है उस टोले के एक एक लड़के का मर्डर करूंगा. जिसके बाद शाम पांच बजे के बाद उक्त गांव निवासी गणेश भगत का नाती 15 वर्षीय किशोर नीरज कुमार गायब हो गया. नीरज के गायब होने पर उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु पता नही चला. गांव में काली पूजा को लेकर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर परिजनों ने सोचा कि नाच देख रहा होगा. परंतु अहले सुबह किशोर के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बंगरी गाछी से होकर निकलने वाली पगडंडी से नाच देख कर लौट रहे लोगो की नजर पोखरनुमा गड्ढे में पड़ी एक शव पर पड़ी. शव पर लोगो की नजर पड़ते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई
. देखते ही देखते मौके पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए.मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पातेपुर थाने के एस आई वीरेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए घटना स्थल से शव को उठाने से मना कर दिया. जिसके बाद पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार मौके पर पहुंच कर स्थानीय जिला पार्षद पति विनय कुमार सिंह, चांदपुर फतह के मुखिया राम प्रवेश राय, पूर्व उप मुखिया मंतोष कुमार आदि लोगो के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. घटना स्थल पर मौजूद मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रविरंजन कुमार उर्फ बम्बईया अपराधी प्रवृति के लोग है वह कई मामलों में पूर्व में भी जैल जा चुका है. ग्रामीणों के अनुसार रविरंजन कुमार उर्फ बम्बईया ने गांव के ही एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर बीते दो वर्षों से यौनशोषण करता था. मामला सामने आने के बाद कई बार गांव के लोगो ने पंचायती के माध्यम से दोनो को शादी कराने की बात की जिसपर पंचायत के दबाव के बाद दोनो में सहमति भी बनी थी.(पुलिस का मुखबिरी करने)

 दरभंगा : मिलान चौक पर 4 मोहल्ले के अखाड़ों का हुआ जुटान

जिसके बाद रविरंजन ने लड़की को अपने घर भी ले गया था. लड़की के घर पहुंचने पर लड़के के घर वालो ने लड़की के साथ मारपीट एवं गालीगलौज कर भगा दिया था. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मामले को लेकर महिला थाना हाजीपुर में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत मिलने के बाद महिला थाना की पुलिस मामले की जांच करने भेरोखरा गांव पहुंची. इस दौरान पुलिस ने गांव के ही एक किशोर को आरोपी के घर का पता बताने के लिए अपनी गाड़ी पर बैठाकर आरोपी के घर पहुंची थी एवं पूछताछ के लिए आरोपी रविरंजन की मां मलेट्री देवी को अपने साथ थाने ले गई थी. आरोपी के मां को पुलिस अपने साथ ले गई जिससे आक्रोशित आरोपी रविरंजन ने गलत फहमी में घर का पता बताने वाले लड़का नीरज कुमार समझ लिया. उसके बाद उसने सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे उक्त टोले के एक अन्य लड़के को फोन कर नीरज का हत्या किए जाने का धमकी भी दिया था.देर रात आरोपियों ने नीरज को गायब कर उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बंगरी गाछी में ले जाकर पिट पिट कर हत्या करने के बाद गड्ढे में फेंक दिया. इस मामले में मृतक के नाना ने आरोपी रविरंजन कुमार उर्फ बम्बईया, उसका भाई चंद्रभूषण कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गौसी गांव निवासी रघुवीर भगत के पुत्र अनिल कुमार को आरोपित करते हुए नाती का हत्या करने की प्राथिमिकी दर्ज कराई है.
क्या कहते है अधिकारी-
इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि भेरोखरा गांव में एक किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. इस मामले में मृतक के परिजन द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.