मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के पद से देंगे इस्तीफ़ा! सवालों के घेरे में लालू परिवार!

पटना डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं, जिसके बाद यही सवाल उठ रहा कि क्या वह अब बिहार के डिप्टी सीएम बने रहेंगे या नहीं? क्योंकि लगातार सीबीआई की तरफ से उन्हें दो बार समन भेजा चुका है और अब ईडी ने भी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मार्च 2023, 11:01 AM (11 मार्च 2023) 416 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं, जिसके बाद यही सवाल उठ रहा कि क्या वह अब बिहार के डिप्टी सीएम बने रहेंगे या नहीं? क्योंकि लगातार सीबीआई की तरफ से उन्हें दो बार समन भेजा चुका है और अब ईडी ने भी उन्हें समन भेजा।

बिहार: प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, शादी के बाद बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज!

दरअसल, जमीन से जुड़ें घोटाले मामले में सीबीआई के तरफ से समन जारी किया गया है। जबकि ईडी की टीम ने बीते कल तेजस्वी प्रसाद यादव के दिल्ली आवास पर रेड की थी। जहां से टीम ने 70 लाख कैश, दो किलो सोना और 1900 डॉलर मिले। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का है। इसके बाद अब सीबीआई ने इस मामले में समन जारी किया है और 4 फरवरी को भी तेजस्वी यादव को समन जारी किया गया था, लेकिन वह तब सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे।

Lalu Prasad Yadav Statement: ED रेड पर लालू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 15 घंटे तक गर्भवती बहू को बैठाया..

हालांकि, सीबीआई ने आज भी तेजस्वी यादव को समन जारी कर बुलाया था। लेकिन तेजस्वी उनके सामने पेश नहीं हुए। क्योंकि उनकी पत्नी राजश्री यादव अस्पताल में भर्ती हैं। ईडी की ओर से लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटियों के घर पर मुंबई, नोएडा, पटना और दिल्ली में छापेमारी हुई थी।

Shweta Sharma Bikini Pics: बिकिनी में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा का जलवा, डांस का विडियो वायरल

दिल्ली की कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत उनकी पत्नी और बेटियों को समन जारी किया है। इसके साथ ही सीबीआई ने 15 मार्च को इन सभी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। वैसे आज लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा था कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!