शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने गौरी को दिया था ये पहला गिफ्ट, खुला बड़ा राज

Shahrukh Khan: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस बीच एक बार फिर किंग खान ने अपने फैंस से ट्विटर पर बातचीत की है, जहां उन्होंने अपने कई राज खोले हैं। दरअसल वैलेंटाइन डे आ गया हैz जिसके बाद फैंस ने उनसे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 फरवरी 2023, 07:11 PM IST (14 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Shahrukh Khan: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस बीच एक बार फिर किंग खान ने अपने फैंस से ट्विटर पर बातचीत की है, जहां उन्होंने अपने कई राज खोले हैं। दरअसल वैलेंटाइन डे आ गया हैz जिसके बाद फैंस ने उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे और शाहरुख ने उनका बखूबी से जवाब भी दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पर #asksrk सेशन रखा और फैंस के सवालों के जवाब दिया है। इस दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) को वैलेंटाइन डे पर पहला गिफ्ट क्या दिया था। इसके अलावा शाहरुख खान ने अपने फैंस की तमाम जिज्ञासाओं को शांत किया है।

Shahrukh Khan: जानिए फैंस के सवाल

शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘बहुत दिन हो गए… हम कहां से कहां आ गए… मुझे लगता है कि खुद को अपडेट करने के लिए थोडी देर के लिए #asksrk करना चाहिए। प्लीज मजेदार प्रश्न कीजिएगा… आइए शुरू करते हैं।’ इसके बाद फैंस ने शाहरुख खान से तमाम सवाल किए जिनके उन्होंने बारी-बारी जवाब दिए हैं

वहीं, एक फैन ने सवाल किया, ‘आपने वैलेंटाइन डे पर गौरी मैम को पहला गिफ्ट क्या दिया था।’ शाहरुख खान ने कहा, ‘अगर मुझे ठीक से याद है तो 34 साल हो गए हैं, मुझे लगता है पिंक कलर के प्लास्टिक का इयररिंग्स का जोड़ा। शाहरुख और गौरी की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। गौरी ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शाहरुख से शादी की थी और यह कपल आज हैपली मैरिड है।