शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर: बधार में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल. चेहरा छुपाने की नियत से अपराधियों ने महिला हत्या करने के बाद चेहरे को ज्वलनशील केमिकल से जला दिया  मोहनिया। सोमवार को मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2022, 06:59 PM IST (13 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 06:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल.
चेहरा छुपाने की नियत से अपराधियों ने महिला हत्या करने के बाद चेहरे को ज्वलनशील केमिकल से जला दिया 

मोहनिया। सोमवार को मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अवारी गांव के बधार से एक अज्ञात महिला के शव को बरामद करने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बरामद महिला के चेहरे को अपराधियो द्वारा हत्या करने के बाद चेहरा छुपाने की नीयत से उसके चेहरे को ज्वलनशील केमिकल से पूरी तरह जला दिया गया था।ताकि उसकी पहचान न हो सके।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले गए थे तभी ग्रामीणों की नजर बधार में पड़े महिला के शव देखने के बाद दंग रह गए।देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनिया थाने की पुलिस को दिया।(कैमूर: बधार में अज्ञात)

रोहतास: पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया

वही सूचना मिलने के  फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुच कर देखा तो महिला के शव के चेहरे पर ज्वलनशील केमिकल का प्रयोग कर अपराधियों ने हत्या करने के बाद चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था।ताकि उसकी पहचान न हो सके।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में  कर मोहनिया थाना लाया और शव की पहचान कराने में जुट गई।बताया जा रहा है कि महिला क्रीम कलर का सलवार और शूट पहनी हुई थी।बरामद महिला के शव की पहचान करने में जुटी पुलिस जब शव की पहचान नही हो सकी तो अन्ततः पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शव के चेहरे पर ज्वलनशील केमिकल का प्रयोग कर चेहरे को पूरी तरह से जला दिया गया था।ताकि पहचान न हो सके बहरहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।(कैमूर: बधार में अज्ञात)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.