रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

सासाराम : अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का लाइसेंस निर्गत करने के लिए 10 सदस्यीय समिति का हुआ गठन

सासाराम(रोहतास)।   रोहतास जिले में अल्ट्रासाउंड रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का बेहतर परिणाम को लेकर रोहतास जिले में अब अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का रेजिस्ट्रेशन देने की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 अगस्त 2022, 08:21 PM IST (5 अगस्त 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 08:21 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम(रोहतास)।   रोहतास जिले में अल्ट्रासाउंड रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का बेहतर परिणाम को लेकर रोहतास जिले में अब अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का रेजिस्ट्रेशन देने की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है। इसके लिए 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है और पूरी जांच पड़ताल के बाद  सभी कैरेटेरिया फूल फील करने वाले आवेदकों को ही अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस दिया जाएगा। बता दे कि 10 सदस्यीय टीम में रोहतास सिविल सर्जन के अलावा सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू कुमारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कन्हाई महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहतास, सरकारी अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय सासाराम, अध्यक्ष तिलौथू रूरल अपलिफ्ट क्लब, सचिव नवजीवन विकास केंद्र सासाराम, गोकुल महिला सिलाई स्कूल सासाराम  तथा डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति को शामिल किया गया है।

सासाराम : 8 को छोटी चौकी तो 9 जुलाई को निकलेगी मुहर्रम की बड़ी चौकी, तैयारी जोरों पर 

इसकी जानकारी देते हुए रोहतास सिविल सर्जन डॉ केदारनाथ तिवारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को लाइसेंस देने के लिए जिला सलाहकार समिति का गठन किया गया है जिसमें 10 लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब जितने भी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोले जाएंगे उसको इन्हीं कमिटियों के द्वारा जांच पड़ताल किया जाएगा। साथ ही साथ स्थल निरीक्षण करके अल्ट्रासाउंड क्लिनिक अधिनियम के तहत सभी नियमों को पूरा करने वाले क्लीनिकों को ही रजिस्ट्रेशन प्रदान किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि पीएनडीटी एक्ट अंतर्गत बनाए गए जिला सलाहकार समिति का बैठक 6 अगस्त को किया जाएगा जिसमें अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने की प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी और अल्ट्रासाउंड क्लिनिक संबंधित विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.