रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास: पुलिस को ठेंगा दिखा लगातार 9वीं बार एकही जगह चोरी

रोहतास: सासाराम नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया मोहल्ले में रविवार की रात एक ही साथ दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार मकान मालिक ओमप्रकाश सिंह जो रायपुर चोर निवासी हैं और न्यू एरिया में मकान बना कर रहते है.

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मई 2022, 05:25 PM IST (2 मई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: सासाराम नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया मोहल्ले में रविवार की रात एक ही साथ दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार मकान मालिक ओमप्रकाश सिंह जो रायपुर चोर निवासी हैं और न्यू एरिया में मकान बना कर रहते है. वह अपने बेटे के इलाज के लिए बाहर गए हुए थे. (रोहतास: पुलिस को ठेंगा)

दरअसल उनके बेटे का कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट हो गया था और वे अपने बेटे के इलाज को लेकर बाहर गए हुए थे. उसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही साथ उनके घर में रहने वाले किरायदार के घर में भी चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है. किराएदार गौरव कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत है और वो भी छुट्टी में अपने घर गए हुए थे.(रोहतास: पुलिस को ठेंगा)

मकान मालिक ने बताया कि वह घर में नहीं थी और मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर चोर चोरी करके ले गए हैं उन्होंने बताया कि लगभग ढाई लाख के आसपास गहने और रुपए की चोरी कर ली गई है. वही उनके घर में किराए के रूप में रह रहे बैंक असिस्टेंट मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि छुट्टी को लेकर वह भी अपने गांव गए हुए थे और आज सुबह खबर मिली कि घर में चोरी कर ली गई है. सूचना मिलते ही वो आज सासाराम स्थित अपने रूम पर पहुंचे हैं. घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस छानबीन कर रही है. हालांकि अभी तक चोरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है.

बता दे की मुहल्ले के लोग ने बताया कि आए दिन ऐसे घटना हो रही है और मोहल्ले के लोगो द्वारा जिला पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है. उसके बाद भी पुलिस के तरफ से कोई करवाई नही की जा रही है, जिससे चोर घटना को बार बार अंजाम दे रहे है और मोहल्ले के लोगो में ऐसे भय का माहौल बना रहता है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.