शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: जिलाधिकारी ने सघन निरिक्षण अभियान के तहत पहाड़ी इलाकों जायजा लिया

रोहतास: आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला मुख्यालय से सुदूरवर्ती, पर्वतीय क्षेत्र में अवस्थित अंचल कार्यालय, रोहतास का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया गया. ज्ञात हो  कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम द्वारा आज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अप्रैल 2022, 03:59 PM IST (27 अप्रैल 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला मुख्यालय से सुदूरवर्ती, पर्वतीय क्षेत्र में अवस्थित अंचल कार्यालय, रोहतास का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया गया. ज्ञात हो  कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम द्वारा आज रोहतास जिले के सभी अंचलों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है. (रोहतास: जिलाधिकारी ने सघन)

आज सुबह जिलाधिकारी स्वयं सुदूरवर्ती, अंचल कार्यालय, रोहतास के निरीक्षण हेतु पहुँचे. जिलाधिकारी द्वारा अपने निरीक्षण के क्रम में, सर्वप्रथम, ऑनलाइन म्युटेशन रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की गई तथा ऑनलाइन म्युटेशन की प्रारंभिक तिथि से अब तक के आवेदनों के सम्यक एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की समीक्षा की गई. उन्होंने अंचलाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया कि FIFO प्रणाली अर्थात “फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट “के सिस्टम का “लेटर एंड स्पिरिट “में अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है. उसी प्रकार “लोकभूमि अतिक्रमण ” प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त कार्य को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से सुनिश्चित किया जाये. जिलाधिकारी ने “परिमार्जन रिपोर्ट” की भी समीक्षा की एवं उसे भी पूरी गंभीरता से समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया. (रोहतास: जिलाधिकारी ने सघन)

उसके बाद जिलाधिकारी ने सरजमीनी सर्वे/जमीन मापी(अमीन) रिपोर्ट की भी समीक्षा की. जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी, revenue अफसर आदि को भू-राजस्व और भूमि सुधार से संबंधित कई नियमों, उपबंधों, प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी भी दी तथा सभी अंचलाधिकारी एवं revenue ऑफिसर्स से अपील की कि पूरी लगन, निष्ठा, तत्परता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता से समाज के हर वर्ग को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भूमि सुधार से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाओं का ससमय एवं सम्यक लाभ प्रदान किया जाए.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.