शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बैंक से 1.70 लाख की निकासी कर लौट रहे सेवानिवृत शिक्षक से हुई छीनैती 

सासाराम :  बैंकों से पैसा निकासी कर बैंक से निकल रहे लोगों से छीनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी स्टेट बैंक सासाराम से पैसा निकाल कर घर जा रहें सेवानिवृत शिक्षक से छीनैती की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 नवंबर 2022, 07:30 PM IST (22 नवंबर 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:48 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम :  बैंकों से पैसा निकासी कर बैंक से निकल रहे लोगों से छीनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी स्टेट बैंक सासाराम से पैसा निकाल कर घर जा रहें सेवानिवृत शिक्षक से छीनैती की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फजलगंज निवासी मुरली प्रसाद सासाराम स्थित एसबीआई के ब्रांच से 1 लाख 70 हजार की निकासी कर के अपने घर जा रहें थें तभी घर के पास से ही पैसे से भरा थैला अपराधी ले भागे।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित मुरली प्रसाद ने बताया की वो पैसा निकाल कर अपने जा रहे थे उसी दौरान बाइक सवार अपराधी पीछे लग गए। उन्होंने बताया की जैसे ही वो फजलगंज स्थित दुर्गाकुंड के समीप स्थित अपने घर पहुंच कर साइकिल खड़ा किया उसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधी साइकिल पर रखे पैसे से भरा थैला ले कर भाग गए। जैसे ही पीड़ित बाहर निकल कर आवाज लगाते तब तक अपराधी भाग चुके थें। वही घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने सासाराम नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

Read also :   सासाराम : पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित अन्य लोगों ने निश्चय मित्र बन सहयोग करने की जताई मंशा 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी ली। घटना को बारे में जानकारी देते हुए धनाध्यक्ष ने बताया की दर्ज प्राथमिकी को लेकर छानबीन शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ आसपास स्थित सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी अपराधियों की जानकारी ली जा रही है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें