शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पर दिया धरना

समस्तीपुर/ सिंघिया थाना क्षेत्र के क्योटहर पंचायत अंतर्गत कंकारी गांव निवासी दुलारचंद पासवान ने अपने परिवार के सदस्यों व बच्चों के साथ थाना पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। केस दर्ज हुए करीब डेढ़ माह बीत जान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जुलाई 2022, 06:12 PM IST (23 जुलाई 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 10:48 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर/ सिंघिया थाना क्षेत्र के क्योटहर पंचायत अंतर्गत कंकारी गांव निवासी दुलारचंद पासवान ने अपने परिवार के सदस्यों व बच्चों के साथ थाना पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। केस दर्ज हुए करीब डेढ़ माह बीत जाने बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।वहीं अभियुक्तों के द्वारा केस उठा लेने व नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ALSO READ…सुबह में प्रभात फेरी के साथ होगा स्वतंत्रता दिवस का आगाज
दुलारचंद पासवान ने अभियुक्तों के द्वारा बार बार डराने धमकाने व संभावित हमले होने की डर से सहमे पूरे परिवार के लोग बच्चे समेत रोते बिलखते थानाध्यक्ष के सामने एक चादर बिछा कर धरने पर बैठ गया। थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस पदाधिकारी इसे देख अचंभित थे। बार बार थानाध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल के द्वारा गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बावजूद दुलारचंद पासवान और परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं था। उनका आरोप था कि एक माह बीत जाने के बाद भी नामजद पांच अभियुक्तो में से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो फिर कैसे आगे आपके आश्वासन पर विश्वास किया जाए।

शाहाबाद क्षेत्र को सुखा घोषित करे सरकार –  उदय प्रताप सिंह

घंटों बाद थानाध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल ने स्वयं दलबदल के साथ गिरफ्तारी को लेकर अभियुक्तों की ठिकाने पर छापामारी की।विदित हो कि करीब डेढ़ माह पूर्व गांव के ही कुछ शराब धंधेबाजों ने शराब बेचने से मना करने पर दुलारचंद पासवान को चाकू मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।जिसको लेकर सिंघिया थाना में केस न 69/22 दर्ज है,जिसमें पांच लोगों नामजद अभियुक्त बनाया गया है। लेकिन अब पुलिस ने किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुलारचंद पासवान और परिवार के लोगों ने सिंघिया थानाध्यक्ष के सामने धरना पर घंटों बैठे रहे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.