मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Politics Of Bihar: RJD नेताओं की मनमानी से परेशान हुई JDU! सीधे तेजस्वी यादव से पूछ लिया सवाल!

Politics Of Bihar: महागठबंधन में बीच बीच में तकरार की खबरें सामने आती रहती है, क्योंकि हालात ही कुछ इस तरह से बन जाते हैं। सीएम नीतीश कुमार जहां बीते दिन पूर्णिया में खड़े होकर महागठबंधन की एकता की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ आज जेडीयू ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 फरवरी 2023, 01:06 PM (27 फरवरी 2023) 438 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Politics Of Bihar: महागठबंधन में बीच बीच में तकरार की खबरें सामने आती रहती है, क्योंकि हालात ही कुछ इस तरह से बन जाते हैं। सीएम नीतीश कुमार जहां बीते दिन पूर्णिया में खड़े होकर महागठबंधन की एकता की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ आज जेडीयू ने राजद से बड़ा सवाल पूछ लिया है और जवाब की मांग भी की है।

दरअसल आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह पिछले काफी समय से सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनसे जवाब भी आरजेडी द्वारा मांगा गया था। लेकिन उस नोटिस का जवाब उन्होंने अभी तक नहीं दिया है। जिसके बाद अब जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने सीधे तेजस्वी यादव से पूछा है कि वह सुधाकर सिंह पर कारवाई कब करने वाले हैं।

Politics Of Bihar: RJD ने मांगा जवाब

जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने सीधे राजद से सवाल पूछते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार की तारीफ हर जगह हो रही है। जनता उनके काम से काफी खुश है और ऐसे समय में राजद विधायक सुधाकर सिंह बार-बार सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हैं और राजद उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। संजय सिंह ने पूछा कि राजद कार्रवाई सुधाकर सिंह पर कब करेगा? जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बिना देरी किये सुधाकर सिंह पर एक्शन लें।

हम आपको बता दें, सुधाकर सिंह आरजेडी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे। उन्हें कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन सुधाकर सिंह सीएम नीतीश कुमार पर बयानबाजी करते हुए बिहार में अफसरशाही की बात कर रहे थे। जिसके बाद आरजेडी ने उनसे इस्तीफे की मांग की और उन्होंने इस्तीफा दे भी दिया था। लेकिन, अभी भी वह सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हैं। जिस वजह से आरजेडी ने उन्हें नोटिस जारी किया था। परंतु अभी तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!