बिरौल:- अनुमंडल संवाददाता दरभंगा कुशेश्वरस्थान,स्थानीय शिव मंदिर परिसर में स्थित पेटी से रुपए की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 8 फरवरी की देर रात चोर ने मंदिर के दान पेटी के ताला तोड़ कर उसमें रखे रुपए की चोरी कर फरार हो गया। जिसकी लिखित शिकायत 9 फरवरी को मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कान्त झा ने की।
पदयात्रा निकालकर 15 फरवरी को पटना चलने का किया आह्वान
शिकायत मिलने पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने पर चोरी के घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति को पहचान कर पुलिस धोबलिया निवासी पंकज झा के पुत्र नीतीश कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दान पेटी से रुपए निकालने की बात स्वीकार कर लिया है। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।