सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार के बड़े शराब माफिया का मंत्री तेजप्रताप यादव के संग फोटो हुआ वायरल, अब बड़े सच का हुआ भंडाफोड़

पटना डेस्क: बिहार में पिछले 6 सालों से शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, बीच-बीच में ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जिस वजह से इस कानून की धज्जियां भी उड़ती है। इस बीच बिहार पुलिस ने एक बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया था, जिसकी अब राज्य सरकार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जून 2023, 04:26 AM (19 जून 2023) 502 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में पिछले 6 सालों से शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, बीच-बीच में ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जिस वजह से इस कानून की धज्जियां भी उड़ती है। इस बीच बिहार पुलिस ने एक बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया था, जिसकी अब राज्य सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है और इसके बाद कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं।

बिहार में शादी और पार्टियों पर लगेगा टैक्स, जानिए किन चीजों पर पैनी नजर रखेंगे CGST अधिकारी

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार की सिवान पुलिस ने पटना के फडवा गांव के निवासी गोलू और उसके एक अन्य साथी को गाड़ी के साथ लाखों के अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चार दिन पहले ही गोलू और उसके साथी को बिहार और यूपी के बार्डर पर गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा के पास गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कह रही है कि गोलू शराब माफिया था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर शराब माफिया गोलू की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Baba Bageshwar Dham: बड़े विवादों में फंसी बाबा धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा रखने वाली MBBS छात्रा शिवरंजनी, जानिए मामला!

शराब माफिया गोलू की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में वह राजद के एक पूर्व विधायक के साथ बैठा हुआ भी नजर आ रहा है। शराब माफिया गोलू की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जबकि सिवान के गुठनी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गोलू और रोश कुमार को शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। वे अपनी सफारी गाड़ी से करीब पांच लाख की रुपये लेकर उत्तर प्रदेश से बिहार आ रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करने के साथ साथ पुलिस ने शराब से लदी सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!