सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक

ROHTAS NEWS : शिवसागर थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवसागर थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने किया। इसमें थाना क्षेत्र के अधिकांश जगहों से जनप्रतिनिधि व पूजा कमे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जनवरी 2023, 11:57 AM (23 जनवरी 2023) 220 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ROHTAS NEWS : शिवसागर थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवसागर थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने किया। इसमें थाना क्षेत्र के अधिकांश जगहों से जनप्रतिनिधि व पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने कहां की इस बार को तंत्र दिवस व सरस्वती पूजा एक ही दिन यानी 26 जनवरी के दिन है। इस लिए सभी सरकारी संस्थानों सहित सार्वजनिक स्थलों पर शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था हमारी प्राथमिकता होगी। पूजा स्थल पर डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पूजा कमेटियों से हुडदागियो पर नजर रखने एवं तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देने की बात कही। मौके पर उपस्थित एसडीओ मनोज कुमार एव डीएसपी संतोष कुमार राय ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है।(शांति समिति की बैठक)

उद्योग विभाग के द्वारा एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना लाइसेंस बनवा लें। उन्होंने ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अश्लील गाने बजाने पर डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित मिश्रा, राजस्व अधिकारी प्रेमलता कुमारी,शिवसागर पंचायत मुखिया पति जयप्रकाश सिंह, मुखिया जयप्रकाश चौरसिया, सुदर्शन चौधरी, रंजीत शर्मा, विनय गोस्वामी,बिट्टू दुबे, गोलू पांडे, एसआई राणा प्रताप मंडल, एसआई संजय कुमार यादव, अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!