शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Patna Marine Drive : सदन में मरीन ड्राइव प्रॉजेक्ट को लेकर जोरदार हंगामा, सीएम नीतीश कुमार से हुई बड़ी मांग!

Patna Marine Drive: बिहार विधान परिषद में आज जबरदस्त हंगामा हुआ है। जिसके बाद कार्यवाही मंगलवार 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विधान परिषद में सबसे बड़ा हंगामा मरीन ड्राइव के विस्तार को लेकर हुआ। इससे पहले सोमवार को विधान परिषद का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मार्च 2023, 04:39 PM IST (13 मार्च 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Patna Marine Drive: बिहार विधान परिषद में आज जबरदस्त हंगामा हुआ है। जिसके बाद कार्यवाही मंगलवार 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विधान परिषद में सबसे बड़ा हंगामा मरीन ड्राइव के विस्तार को लेकर हुआ। इससे पहले सोमवार को विधान परिषद का कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अतरंगी फैशन की हदें भी तोड़ीं, देखने वालों की फटी रह गईं आंखें!

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के शुरुआत में विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षदों ने हंगामा किया। विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मांग की कि ईबीसी- ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करो।

Patna Marine Drive: जानिए फिर क्या हुआ

वहीं विधान परिषद में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने सरकार से मांग की राजधानी पटना में गंगा किनारे स्थित मरीन ड्राइव पर कैमरा लगाया जाए। ताकि अगर वहां पर कोई ओवर स्पीड गाड़ी चलाता है, तो उसके ऊपर एक्शन लिया जा सके और RJD एमएलसी का कहना था कि वहां पर एक्सीडेंट होने का खतरा काफी ज्यादा है, जिसे रोकने की जरूरत है।

बिहार: होली पर चिकन बनाने से किया मना तो भड़का सनकी पति, पत्नी के साथ…

इसी के साथ एमएलसी ने आगे अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने पिछले महीने ट्वीट कर कहा था कि गंगा पथ की व्यवस्था को लेकर एक फॉलोअप मीटिंग हुई और इस मीटिंग में गंगा पथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके बाद इन तमाम सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि अभी सिर्फ एक हिस्सा बनकर तैयार हुआ है। आगे हिस्सा बनना बाकी है और सभी काम सही तरीके से चल रहा है।