मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पारस का नीतीश-चिराग पर जोरदार हमला, कहा – जिसके पास MP नहीं वह PM.. MLA नहीं वह CM बनना चाहता है..

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकता को एकजुट करने में जुट चुके हैं। इसके लिए वह लगातार बंगाल सीएम ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करने गए हैं। इसके बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अप्रैल 2023, 01:31 PM (24 अप्रैल 2023) 505 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकता को एकजुट करने में जुट चुके हैं। इसके लिए वह लगातार बंगाल सीएम ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करने गए हैं। इसके बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश की इस मुहिम पर तीखा तंज किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश के बहाने अपने भतीजे चिराग पासवान पर भी तंज किया।

बिहार: एक विवाह ऐसा भी: 4 द‍िन में दूल्हे ने की 2 शादी, एक अरेंज तो एक लव मैर‍िज, फिर…

दरअसल, पारस ने सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने नीतीश और चिराग पर एकसाथ तंज किया। विपक्ष को गोलबंद करने नीतीश की मुहिम पर पारस ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। पिछले 8-9 महीने से नीतीश कुमार विपक्षी एकता की वकालत कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद जब इस बात की चर्चा शुरू हुई कि वे विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, उस दिन से नीतीश कुमार देश का भ्रमण करने लगे। नीतीश कुमार ने 6 महीना पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की थी लेकिन उनकी मुहिम का असर नहीं हुआ।

Atiq Ahmed Untold Story: इश्क ने गुड्डू मुस्लिम को बनाया बागी! जानिए क्यों आंखों में चुभने लगा था अतीक अहमद?

वहीं, पारस ने आगे कहा कि एक अनार है और सौ बीमार हैं। प्रधानमंत्री का पद एक और और उसके उम्मीदवार अनेकों लोग हैं। जितने भी क्षेत्रीय दल हैं उसके नेता खुद को पीएम पद का उम्मीदवार बताते हैं, लेकिन सही बात यह है कि प्रधानमंत्री पद की फिलहाल कोई वैकेंसी नहीं है। लोकसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से एनडीए गठबंधन की जीत होगी। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था है, यहां बहुमत का राज होता है लेकिन यह बिहार का दुर्भाग्य है कि जिसके पास विधायक नहीं है वह मुख्यमंत्री बनना चाहता है और जिसके पास एमपी नहीं है वह प्रधानमंत्री बनना चाहता हैं।

बिहार में बीजेपी की संभालेंगे उपेंद्र कुशवाहा! सीएम नीतीश कुमार को दिया मुंहतोड़ जवाब!

हम आपको बता दें पारस का यह तंज सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान के लिए था। क्योंकि लगातार सीएम नीतीश कुमार के पीएम बनने की चर्चा हो रही है और दूसरी तरफ पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि चिराग खुद सीएम बनने की इच्छा रखते हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!