शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर: नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

भभुआ| कैमूर जिले के मोहनियां थानाक्षेत्र के बेलौडी में नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई| सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया, मृतक बेलौड़ी गाँव निवास

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जुलाई 2022, 04:44 PM IST (28 जुलाई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 04:04 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ| कैमूर जिले के मोहनियां थानाक्षेत्र के बेलौडी में नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई| सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया, मृतक बेलौड़ी गाँव निवासी सुरेश सिंह का 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह बताया जाता है, घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया, मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि ओमप्रकाश सिंह अपने घर के पीछे नदी से होकर जा रहे थे तभी नदी में नहाने लगे और पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए वहीँ नदी का बहाव तेज होने के कारण और तैरने नहीं आने की वजह से नदी में डूबकर उनकी मौत हो गई|(कैमूर: नदी में नहाने)

Read Also: कैमूर: न्यू प्राथमिक विद्यालय पतरीहा में मूलभूत सुविधाओं की कमी

घटना जब आसपास के कुछ लोगों ने देखा तो शोरगुल किया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नदी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भाभुआ सदर अस्पताल भेज दिया जहां परिजनों ने मुआवजे का मांग किया है।(कैमूर: नदी में नहाने)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.