सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया के लगाए नारे 

मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय /भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रोहतास जिला इकाई ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम में ‘जुड़ेगा भारत, जितेगा इडिया” उदघोष के साथ एक पदयात्रा निकाली। महात्मा गां

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2023, 04:40 PM (7 सितंबर 2023) 766 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय /भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रोहतास जिला इकाई ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम में ‘जुड़ेगा भारत, जितेगा इडिया” उदघोष के साथ एक पदयात्रा निकाली। महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल से शहीद निशान सिंह की प्रतिमा तक कांग्रेस  कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में झण्डा एवं बैनर के साथ पदयात्रा किया। इसके बाद निशान सिंह की प्रतिमा स्थल पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सम्बोधन में औरंगाबाद के कांग्रेस विधायक आनन्द शंकर सिंह ने कहा कि आज राहुल गाँधी के चार हजार किलोमीटर भारत यात्रा की वर्षगांठ है और देश की जनता राहुल ‘गांधी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना चाहती है।

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में 10 बेंच तथा  अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के लिए 02 बेंचों  का  गठन

सासाराम बाबू जगजीवन राम एवं लोकसभा की पूर्व अध्यक्षा मीरा कुमार की कर्मभूमि रही है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। वहीं विधायक ने 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का भी दावा किया। कार्यक्रम में धनंजय कुमार मेहता, बिनोद प्रधान, उदय नरायण उपाध्याय, रमेश पान्डेय, जावेद अख्तर, जोरवन बिन्द, रिंकू देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, तौफिक मकरानी, डा.जावेद, जयप्रकाश पान्डेय, अभिमन्यू सिंह, श्री निवास सिंह, मनोज कुमार, सरवर आलम, भगवान सिंह, इन्द्रजित कुशवाहा, कलावती देवी, मुना पासवान, बिमलेश तिवारी, सुरेन्द्र दुबे, यमुना शुक्ला, लल्लू, अलख निरंजन त्रिवेदी, प्रविण वर्मा, दिपक कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार, बिवेक कुमार, मानस रंजन, मनीष चौबे, रविशंकर पासवान, राम जवाहर दुबे, अनिल राम, रविन्द्र पाठक, शिवजगी राम, सगीर अहमद, जहिर फारूकी, सुनिल राम, रूपेश चौबे, मुक्ति नारायण  मिश्र, अरविन्द सिंह, राकेश सिंह, गोपाल प्रसाद, सरोज तिवारी, कामेश्वर तिवारी, शहजाद, प्रियंका पान्डेय, हसन नेजामी, आजम गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!