रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

 निरीक्षण में कई विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हाय रे सरकारी विभाग

तरारी| प्रमुख डेजी कुमारी और उनके सहयोगी पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को  प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय आंगनबाड़ी कार्यालय पशु चिकित्सा केंद्र ई किसान भवन का निरीक्षण किया | अंचल कार्यालय के निरीक्षण में अंचलाधिकारी निभा कुमारी समेत कार्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मार्च 2022, 05:28 PM IST (25 मार्च 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 04:09 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तरारी| प्रमुख डेजी कुमारी और उनके सहयोगी पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को  प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय आंगनबाड़ी कार्यालय पशु चिकित्सा केंद्र ई किसान भवन का निरीक्षण किया | अंचल कार्यालय के निरीक्षण में अंचलाधिकारी निभा कुमारी समेत कार्यालय के कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए |वही प्रखंड कार्यालय का सबसे बुरा हाल था | यह कार्यालय केवल आदेशपाल के भरोसे कोरम पूरा करने के लिए खोला गया था | प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी कर्मी अनुपस्थित थे | कमोबेश आंगनबाड़ी कार्यालय का ही यही हाल था सीडीपीओ सुपरवाइजर का कहीं कोई आता पता नहीं था कार्यालय सहायक और डाटा ऑपरेटर कार्यालय खोलकर बैठे हुए थे | ई किसान भवन का ताला भी नहीं खुला था | वैसे वहां उपस्थित कई किसानों ने बतलाया कि सप्ताह में कभी-कभार ही यह खुलता है | कृषि पदाधिकारी का पद रिक्त रहने से कृषि विभाग लावारिस हो गया है पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में चिकित्सक अनुपस्थित थे केवल आदेशपाल अस्पताल खोलकर बैठे हुए थे | प्रमुख बेजी कुमारी पंचायत समिति सदस्य नीतीश कुमार अजय गिरी विनय पासवान जसवंत पासवान समेत कई प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के बाद बतलाया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित अधिकांश कार्यालयों के पदाधिकारी और कर्मचारी अक्सर गायब रहते हैं | जिस कारण दूरदराज के आने वाले लोगों को आवश्यक कार्य कराने में काफी दिक्कतें होती है | दाखिल खारिज का काम बरसों से पेंडिंग पड़ा हुआ है | अंचलाधिकारी की मनमानी से जनता त्रस्त है अनुपस्थित पदाधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ जिले के आला अधिकारियों को लिखित शिकायत किया जाएगा |