रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

ससुराल के बाहर धरने पर बैठी नई बहू, दहेज के लिए घर में घुसने नहीं दे रहा पति!

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर काफी वायरल हो रही है, जहां विवाहिता अपने ही घर के सामने धरने पर बैठ गई है। उसने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसे लगातार ससुराल की तरफ से दहेज के लिए प्रताड़ित करने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मार्च 2023, 12:21 PM IST (13 मार्च 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:06 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर काफी वायरल हो रही है, जहां विवाहिता अपने ही घर के सामने धरने पर बैठ गई है। उसने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसे लगातार ससुराल की तरफ से दहेज के लिए प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है और उसे अब घर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है।

बिहार में शादीशुदा युवक को प्यार करने की मिली सजा, जबरदस्ती कराई गई इस महिला से शादी!

एक रिपोर्ट के अनुसार नई नवेली विवाहिता ने बताया कि वह अपने मायके परिवार वालों से मिलने गई थी। उसे पिछले काफी समय से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। लेकिन जब वह वापस लौटी तो उसकी सास, ननंद सहित अन्य लोग उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे थे। जब उसने जबर्दस्ती घर में घुसना चाहा तो उसे जबरदस्ती धक्के मार कर निकाल दिया गया।

तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के पद से देंगे इस्तीफ़ा! सवालों के घेरे में लालू परिवार!

इस घटना के बाद नवविवाहिता अपने ससुराल के गेट के बाहर बैठ गई। जिसके बाद वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लड़की के भाई ने पुलिस में फोन करके पूरे मामले की जानकारी दे दी। जिसके बाद अब पुलिस इस पूरे मामले को दहेज के एंगल से जांच रही है।

दो युवतियों के साथ लिव-इन में रहता था युवक, एक ही मंडप में दोनों से रचाई शादी!

वहीं विवाहिता ने पुलिस को आगे बताया कि दो महीने पहले ही दुल्लहपुर थाने में दुल्हन के तहरीर पर दहेज और उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। अब पुलिस ने नवविवाहिता को यकीन दिलाया है कि पूरे मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को सजा जरूर मिलेगी।