बिक्रमगंज (रोहतास) —अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अंजबित सिंह महाविद्यालय प्राचार्य दिलीप कुमार का महाविद्यालय को नैक
से जोड़ना एक ऐतिहासिक कदम है। जिनके सराहनीय और ऐतिहासिक कदम को देख वीरकुंवर सिंह
महाविद्यालय,धारुपुर शिक्षक प्रतिनिधि व वरकुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने उनका अभिनंदन किया है।
भाजपा नेता ने उनका आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बिक्रमगंज मुख्यालय क्षेत्र में शिक्षा जगत में एक नई अलख जगाने वाले अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार ऐतिहासिक दृष्टिकोण से पहले अंजबित सिंह महाविद्यालय प्राचार्य सह प्रशासक है। जिन्होंने अंजबित सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य का पद ग्रहण करते ही कुछ ही समय में शिक्षा सहित स्वच्छता में चार चांद लगाने का कार्य किया है। जो महाविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में आज छात्र छात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही साथ ही साथ बिक्रमगंज मुख्यालय स्थित अन्य महाविद्यालय को भी शिक्षा क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक कदम उठाते उन्हें नैक से जोड़ने के लिए सभी महाविद्यालय प्राचार्य को दिशा निर्देश जारी करते हुए आगे की ओर अग्रसर हो चुके है। जिस लक्ष्य को इसी सत्र में पूर्ण करना उनका मुख्य उद्देश्य है। जिसको लेकर निरंतर वह अंजबित सिंह महाविद्यालय , वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर , इंदु तपेश्वर महिला महाविद्यालय , पटेल महाविद्यालय सहित नागेंद्र झा महिला कॉलेज के सहित सभी प्राचार्य-डॉ0 सुरेंद्र कुमार सिंह , डॉ0 विनोद सिंह , डॉ0 अमरेंद्र मिश्रा , डॉ0 अमरेंद्र नारायण व शशि रंजन कुमार के नैक संबंधी मुद्दो पर विशेष बैठक कर रहे है। जिनका सभी प्राचार्य ने भी आभार व्यक्त किया
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!