शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Jharkhand JPSC-JSSC घोटाले में बड़ा एक्शन: अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

Jharkhand JPSC-JSSC Scam: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने परीक्षा एजेंसी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और मामले के आरोपी अभय कुमार तिवारी के भाई अक्षय तिवारी

C
Chief Editor संवाददाता, Media Darshan
18 अगस्त 2026, 03:35 PM (18 अगस्त 2026) 612 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Jharkhand JPSC-JSSC Scam: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने परीक्षा एजेंसी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और मामले के आरोपी अभय कुमार तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और पत्नी सुषमा कुमारी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कथित तौर पर अनुचित तरीके से परीक्षा में सफलता हासिल करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

CID के मुताबिक, अभय तिवारी को JPSC और JSSC परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान उसके रिश्तेदारों की भूमिका सामने आई। इसके बाद CID ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।

जांच एजेंसी का दावा है कि अभय तिवारी ने अपने प्रभाव और नेटवर्क का इस्तेमाल रिश्तेदारों समेत अन्य अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया।

भाई-बहन को कैसे मिला लाभ?

CID के अनुसार, अक्षय तिवारी ने JSSC CGL परीक्षा पास की थी और वर्तमान में झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत था। उसने 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। वहीं, सुषमा कुमारी ने भी JSSC CGL परीक्षा पास की थी और वित्त विभाग में नौकरी कर रही थी।

ये भी पढ़ें :- Jharkhand Vidhan Sabha March : छात्रों ने तोड़ा बैरिकेड, आगे बढ़ा मार्च

अब तक 24 गिरफ्तार

CID के अनुसार, JPSC मेधा घोटाले की जांच में अब तक कुल 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एजेंसी डिजिटल डेटा, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित नेटवर्क से कितने अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला।

आगे क्या होगा?

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर CID उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। वहीं, जांच एजेंसी अभय तिवारी के पूछताछ में सामने आए कथित परीक्षा सिंडिकेट और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!