रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

दवा लेकर बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर परिजनों ने करवा दी शादी

पटना डेस्क: प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चंदौली जनपद में अपनी बीमार प्रेमिका के लिए डॉक्टर से दवा लेकर एक प्रेमी उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया।             &n

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जून 2023, 03:08 PM IST (20 जून 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 09:28 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चंदौली जनपद में अपनी बीमार प्रेमिका के लिए डॉक्टर से दवा लेकर एक प्रेमी उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया।

बिहार: प्रेमी संग कमरे में थी दो बच्चों की मां, फिर पहुंच गई सास, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हुआ खुलासा!

दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के चंदौली जनपद के कमालपुर चौकी अंतर्गत जमुर्खा गांव का है। गांव की रहने वाली एक युवती और बभनियांव गांव के रहने वाले एक युवक के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से चोरी छुपे मुलाकात भी करते थे।

वहीं रविवार को प्रेमिका की तबीयत खराब हो गई। फोन पर बातचीत के दौरान प्रेमी को जब यह पता चला कि प्रेमिका की तबीयत खराब है और वह काफी परेशान है, उसके बाद प्रेमी डॉक्टर के पास पहुंचा और दवा लेने के बाद प्रेमिका के घर पहुंच गया।

प्रेमिका के घर पहुंचने के बाद प्रेमी उससे दवा दे रहा था इसी बीच प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। इस बीच प्रेमी वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। प्रेमिका के घर वालों ने दोनों से बातचीत की तो पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्‍यार करते हैं।

ऐसे में प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस तथा प्रेमी के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रेमी के परिजन प्रेमिका के घर पहुंचे। दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चली, हालांकि प्रेमिका के घर वाले शादी के लिए राजी थे लेकिन प्रेमी के परिजन तैयार नहीं थे।

OMG : 62 वर्षीय बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद घर में गूंजी किलकारी

ऐसे में दोनों पक्षों के बीच देर तक पंचायत चली और कोई फैसला न निकलने पर प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद प्रेमी को पकड़कर पुलिस कमालपुर पुलिस चौकी पर ले आई। फिर बाद में प्रेमी के परिजन भी शादी करने के लिए तैयार हो गए।