मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

लैंड फॉर जॉब मामले में बुरे फंसे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव, CBI ने दाखिल की चार्जशीट!

पटना डेस्क: लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार (3 जुलाई) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में आरोप पत्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जुलाई 2023, 01:47 PM (3 जुलाई 2023) 423 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार (3 जुलाई) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं।

तीन बच्चों की मां को नाई से हुआ प्यार, पति को छोड़कर रचाई शादी!

राउज एवन्यू कोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगा. नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में सीबीआई पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कई अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि पहले से ही आरोप पत्र दायर होने के बावजूद मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है क्योंकि कथित मामला एक अलग कार्यप्रणाली के साथ किया गया है. कोर्ट को ये भी बताया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ मंजूरी का इंतजार है।

बिहार में नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा भारी, शिक्षा विभाग ने जारी कियासख्त आदेश

वहीं, ये मामला लालू प्रसाद यादव के परिवार को तोहफे में जमीन देकर या जमीन बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने से संबंधित है. ये मामला 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे. सीबीआई का आरोप है कि जो जमीनें ली गई थी वो राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के नाम पर भी ली गई थीं। इस मामले को लेकर सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी से बीते मार्च के महीने में घंटों पूछताछ की थी. जिसके बाद आरजेडी ने केंद्र पर जोरदार हमला बोलते हुए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!