शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुकी है

पटना:-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा ने अमृत काल बजट पर चर्चा गोष्ठी को संबोधित किया और कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है और वैश्विक स्तर पर बेहतर है । आज भारत विश्व की 5वीं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 फरवरी 2023, 10:16 PM IST (5 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना:-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा ने अमृत काल बजट पर चर्चा गोष्ठी को संबोधित किया और कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है और वैश्विक स्तर पर बेहतर है । आज भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुकी है और ऑटोमोबाईल के क्षेत्र में तो यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है । बिहार के कुल बजट में 76 प्रतिशत केन्द्रीय योगदान है । उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना से करीब 16 लाख मकान बने हैं और 80 लाख से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान नीति के अंतर्गत वर्ष में 600 रू0 की सहायता मिलती रही है । बिहार में केन्द्र सरकार जनविकास में कई योजनाऐं लागू करना चाहती है, परन्तु बिहार सरकार अड़चन बनी हुई है । उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हवाई अड्डे एवं मिथिला की धरती दरभंगा में एम्स संस्थान के लिये जमीन उपलब्ध नहीं कराना बिहार सरकार की विफलता भी है और कमजोरी को भी रेखांकित करता है । उन्होंने कहा कि जब विश्व में हाहाकार मचा तब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रही है । चीन, अमेरिका, श्रीलंका, पाकिस्तान जैसे देश अभी तक अपना टीकाकरण भी नहीं कर सके हैं, वहीं भारत लगातार अपने लक्ष्यों पर केन्द्रित होकर काम कर रहा है । भारत में युवाओं का भविष्य स्वर्णिम, जहॉं विभिन्न श्रेणियों में प्रति माह 10 लाख लोग नौकरी हासिल कर पा रहे हैं ।

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, मनोज शर्मा, संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, अर्थशास्त्री बारक्लेस बैंक के उपाध्यक्ष शिशू रंजन उपस्थित थे ।