रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

औरंगाबाद -गया के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आईईडी बरामद

  औरंगाबाद:- सीआरपीएफ कोबरा एवं जिला पुलिस की संयुक्त कारवाई में औरंगाबाद के सुरक्षा बलों के जवानों को भारी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों द्वारा गया औरंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्रों के छकरबंधा, लडूईया, गरीबा डोभा सहित आसपास के नक्सली क्षे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जनवरी 2023, 10:05 PM IST (28 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद:- सीआरपीएफ कोबरा एवं जिला पुलिस की संयुक्त कारवाई में औरंगाबाद के सुरक्षा बलों के जवानों को भारी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों द्वारा गया औरंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्रों के छकरबंधा, लडूईया, गरीबा डोभा सहित आसपास के नक्सली क्षेत्रों में चलाई जा रही सघन छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में आईईडी बरामद की गई है। इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 160 आईईडी बरामद किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। इस संबंध में जानकारी के लिए औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम को फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन नही उठाया जा सका।लेकिन वही इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी अभियान ने भरी मात्रा में आईईडी एवं में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की जानकारी दी है।एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने आईईडी बरामद के संख्या की पुष्टि तो नही की है लेकिन उनके द्वारा अच्छी उपलब्धि के संकेत जरूर दिए गए है। उन्होंने बताया की अभी छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से लौटने के बाद प्राप्त होगी। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के भी पूर्व संध्या पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाई गई थी।लेकिन उस योजना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था और भारी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए आग्नेयास्त्र एवं गोलियां बरामद की गई थी।उस वक्त भी सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बरामद कर उसे जंगलों में ही डिफ्यूज किया था। अभी औरंगाबाद के देव में पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन आज से शुरू होना है।महोत्सव में किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर मदनपुर एवं देव के जंगलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी छापेमारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को यह सफलता प्राप्त हुई है।सूत्रों की माने तो इस बार भी नक्सलियों के पांव उखड़ गए और उन्हें भागने को मजबूर होना पड़ा।