सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पायलट बाबा धाम स्थित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे देश एवं विदेश के बड़े-बड़े संत महात्मा

सासाराम :  भारत में गजवा ए हिंद अब नहीं चलेगा बल्कि पूरे विश्व में सिर्फ योग का जादू चलेगा। उक्त बातें योग गुरु बाबा रामदेव ने महायोगी पायलट बाबा धाम परिसर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 नवंबर 2022, 01:33 PM (7 नवंबर 2022) 249 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम :  भारत में गजवा ए हिंद अब नहीं चलेगा बल्कि पूरे विश्व में सिर्फ योग का जादू चलेगा। उक्त बातें योग गुरु बाबा रामदेव ने महायोगी पायलट बाबा धाम परिसर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सर तन से जुदा का नारा देने वालों के लिए अब मोदी और अमित शाह की जोड़ी ही काफी है तथा अब सनातन धर्म का पूरे विश्व में डंका बजेगा। पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि महायोगी पायलट बाबा ने रोहतास जिले में एक तीर्थ स्थापित किया है। जिससे यह धरती धन्य हो गई। वही महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज ने कहा कि आने वाले 10-15 सालों में पूरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बजेगा तथा दुनिया योग के मार्ग पर चलेगी।

बता दें कि पायलट बाबा के आश्रम में भगवान शिव की 111 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण पायलट बाबा ने कराया है। जो अपने निर्माण काल से हीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। बताया जाता है कि यहां भगवान भोले शंकर के त्रिशूल की ऊंचाई लगभग 60 फीट है। यह मंदिर प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं भगवान शिव की प्रतिमा के साथ स्थापित त्रिशूल मूर्ति से भी ऊंचा है। जिस पर तड़ित चालक लगाया गया है। प्रतिमा के सामने नंदी की ऊंची मूर्ति है तथा प्रतिमा के चारों तरफ शिवलिंग है। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान देश विदेश से भारी संख्या में संत महात्मा भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े …  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कासते हुए कहा की कांग्रेस की जहाज की तेल ख़त्म

महायोगी पायलट बाबा धाम सासाराम में बने सोमनाथ मंदिर उद्घाटन के पश्चात आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर में स्थापित स्फटिक ज्योतिलिंग का दिव्य दर्शन किया। यहां देश विदेश से पहुंचे संत महात्मा व श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए तथा लोगों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। लोकार्पण समारोह में मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, पंचायती अखाड़ा निरंजन आचार्य, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती सहित अन्य संत महात्मा व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!