सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Fourlane Expressway In Bihar: बिहार के इन जिलों से यूपी होते हुए दिल्ली जाना होगा आसान, 2025 तक पूरा होगा ये ड्रीम प्रोजेक्ट

Fourlane Expressway In Bihar: बिहार से यूपी और दिल्ली के लिए सफर आने वाले दिनों में और आसान होने वाला है। क्योंकि राज्य में पटना-आरा-सासाराम एनएच-119A फोरलेन ग्रीनफील्ड का एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। इस एक्प्रेसवे के लिए भूमि अधि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2023, 08:10 AM (3 जून 2023) 746 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Fourlane Expressway In Bihar: बिहार से यूपी और दिल्ली के लिए सफर आने वाले दिनों में और आसान होने वाला है। क्योंकि राज्य में पटना-आरा-सासाराम एनएच-119A फोरलेन ग्रीनफील्ड का एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। इस एक्प्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया पर काम जारी है. इसी कड़ी में पटना जिले के करीब 21 मौजों में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों की जांच के बाद आगे की कार्यवाही के लिए इन प्रस्तावों को NHAI के पोर्टल पर डाल दिया गया है।

Coromandel Express: कोरोमंडल एक्सप्रेस पहले भी हो चुकी है हादसे का शिकार ट्रेन के 13 डिब्बे हुए थे बेपटरी

वहीं, भोजपुर जिले में करीब 52 स्थानों पर भूमि अधिग्रहण किया जाना है, इनमें से 41 मौजों का 3A का पब्लिकेशन जारी कर दिया गया है. संभावना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसी वर्ष एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो जाएगा और 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. आइये जानते हैं कि यह फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बिहार के किन-किन इलाकों से गुजरेगा और कैसे यूपी व दिल्ली तक कनेक्टिविटी आसान होगी।

बिहार: क्या हुआ था जब पुल तोड़कर नदी में समा गए ट्रेन के 7 डिब्बे, चली गई थी 800 लोगों की जान, देखिए भारत के इतिहास की 10 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं

Fourlane Expressway In Bihar: पटना-आरा-सासाराम फोरलेन एक्सप्रसेव करीब 118 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह एक्सप्रेस-वे आरा जिले के गोनवां, पड़री, रामतारी, कायमनगर, भोजपुर जिले के बामपाली, असनी, गढ़नी, रोहतास जिले के उदवंतनगर, तराडी, गंगौली, पटना जिले के अखोरी गोला, सुआरा होते हुए सासाराम पहुंचेगा. इसके साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता को नई कनेक्टिविटी मिलेगी.

बिहार: ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

बता दें, पटना-आरा-सासाराम NH-119A में सोन नदी पर अरवल और भोजपुर के बीच करीब 3 किलोमीटर लंबा फोर लेन ब्रिज बनाया जाएगा. यह सड़क आरा शहर के बाहर से होकर गुजरेगी. इसके बाद भोजपुर जिले के दक्षिणी भाग से पटना जाने वाले वाहन बिना आरा शहर से गुजरे पटना की ओर जायेंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!