मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के चार छात्र हुए एग्जीक्यूटिव पद के लिए चयनित

सासाराम कार्यालय:-गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित वाणिज्य संकाय द्वारा एम.के.सी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गुजरात के संयोजन में कैंपस सेलेक्शन ड्राइव चलाया गया। इस दौरान गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य सं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 फरवरी 2023, 05:06 PM (1 फरवरी 2023) 392 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम कार्यालय:-गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित वाणिज्य संकाय द्वारा एम.के.सी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गुजरात के संयोजन में कैंपस सेलेक्शन ड्राइव चलाया गया। इस दौरान गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय से बी.कॉम तृतीय वर्ष के चार छात्रों मोहित राज, आशुतोष सिंह,आदित्य सिंह और जयप्रकाश उपाध्याय का अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ है। इस दौरान कम्पनी के मानव संसाधन प्रबंधक ने विश्वविद्यालय की प्रसंशा करते हुए कहा कि नया संस्थान होने के बावजूद यहां के छात्र काफी टैलेंटेड हैं।संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ किशन ने बताया कि यह सम्पूर्ण बिहार के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि यहां के छात्र विभिन्न राज्यों में जाकर अपने विश्वविद्यालय के साथ ही राज्य का भी नाम रौशन करेंगे। डॉ किशन ने यह आश्वासन दिया कि जल्द ही देश के अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों में वाणिज्य संकाय के छात्रों का ज्ञान और कुशलता के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विश्वविद्यालय का नाम रौशन होगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!