गोह : प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में 151 कुंवारी कन्या सहित दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भव्य गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। पूजा स्थल से निकाली गई कलश यात्रा मुख्य सड़क होते हुए जगतपति चौक से पश्चिम दिशा में स्थित हमिदनगर मोड़ पहुंची।
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद कृष्ण सेंट्रल स्कूल में किया गया कार्यक्रम
जहां से सैकड़ों वाहनों के काफिलों में सवार होकर श्रद्धालु देवहरा पुनपुन नदी घाट पहुंचे ।जहां विद्वान ब्राह्मण आचार्य गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कराया। सभी कलशधारी जल लेकर पुन: उसी रास्ते पूजा स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा के अवसर पर महोत्सव संरक्षक अजय यादव, अध्यक्ष दीपक दिनकर, पंसस सत्यपाल उर्फ भोला यादव, नवलेश यादव, सुरेंद्र यादव, साधु यादव, श्याम यादव, विनोद कुमार, चंदन यादव, राहुल यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।