करगहर:- प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजार के महेन्द्र कम्पलेक्स मे शनिवार को सर्वदलीय बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक मे विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भारी संख्या मे मौजूद रहे। सर्वदलीय बैठक मे प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे हो रहे अफसरशाही के खिलाफ सभी दलों ने प्रशासनिक रवैए से क्षुब्ध होकर बैठक मे विभिन्न मुद्दो पर विचार विमर्श हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि प्रखंड कार्यालय पर जनप्रतिनिधि, व समाजिक कार्यकताओं को दो फाट किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन की सूचना तथा समय की सूचना जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, राजनितिक दलो व आम जनता को दी जाती थी परंतु इस बार पदाधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना किसी को नही दी गई। पूर्व मे झंडोत्तोलन के दौरान हजारों की संख्या मे एकजुट होकर तिरंगे को सलामी दी जाती थी किन्तु इस बार महज प्रखंड कर्मी व अन्य कर्मी ही मौजूद होकर झंडोत्तोलन कर लिये। जिससे अन्य दलो, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों मे आक्रोश व्याप्त है। वही सीपीआई नेता जगनारायण प्रसाद गुप्ता उर्फ कन्नी साह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार व अफसरशाही बढ़ गया है। किसान खाद की कालाबाजारी से परेशान है, किसान बिहार सरकार व केंद्र सरकार के आपसी रंजिश के कारण भी परेशान है। विभिन्न दलों के नेताओं ने निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किये। प्रखंड कार्यालय पर गांधी जी के विचारों को शीला पट्ट पर लिखा गया था जिसे रंग-रोगन के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मिटवा दिया। बार बार कहने के बाद भी आज तक नही लिखा गया। करगहर का एकमात्र खेल मैदान जगजीवन राम स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराकर मिट्टी का भराव किया जाना अतिआवश्यक है। जिससे प्रखंड के युवाओं को इसका लाभ मिल सके।(अधिकारीयों के अफसरशाही रवैये अधिकारीयों के अफसरशाही रवैये)
युवाओं ने पूजा पंडाल को दिया गया लाल किला का रूप
करगहर बाजार के बिजली का फीडर अलग किया जाए ताकी बिजली सूचारू रूप से मिल सके। प्रखंड स्तर पर निगरानी समिती का गठन किया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी को छोड़कर सभी पदाधिकारियों को फ्रंट फेज नियुक्त किया जाए। बस स्टैंड व सब्जी बाजार को सुव्यवस्थित व्यवस्था किया जाए। करगहर को नगर पंचायत बनाया जाए। करगहर मे सुचारू रूप से नल जल व शौचालय का निर्माण किया जाए। सभी मांगो को लेकर अगामी 9 फरवरी को पुनः बैठक आहुत किया जायेगा जिसमे करगहर प्रखंड के विकास के लिए सर्वदलीय बैठक कर प्रखंड विकास समिती का गठन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न दलों के नेता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व अन्य भारी संख्या मे मौजूद रहेंगे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद, सरोज कुशवाहा, नथुनी सिंह, विरेन्द्र लाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष करगहर शशिकांत पांडेय , जदयू नेता मुन्ना कुशवाहा ,जदयू नेता बच्चा सिंह यादव, जिला महासचिव युवा राजद इश्तियाक आलम , राजेश्वर यादव, सुमन सिंह, ईशा अंसारी , रामदेव सिंह, हरिशंकर सिंह, बलिराम नोनिया, रामाशंकर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित हुए।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!