शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पिता ने सौतेले पुत्र के हत्या करने की रची साजिश, घर बुलाकर कर दी पिटाई

समस्तीपुर| खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीवैसिंगपुर पंचायत में पिता ने अपने सौतेले पुत्र को अपने घर बुलाकर हत्या करने का साजिश रच डाला, जिसके बाद घायल पुत्र ने अपने पिता व मामा के विरुद्ध एक लिखित आवेदन खानपुर थाना में देकर न्याय की गुहार लग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मार्च 2022, 11:03 AM IST (21 मार्च 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:25 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर| खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीवैसिंगपुर पंचायत में पिता ने अपने सौतेले पुत्र को अपने घर बुलाकर हत्या करने का साजिश रच डाला, जिसके बाद घायल पुत्र ने अपने पिता व मामा के विरुद्ध एक लिखित आवेदन खानपुर थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें उसने बताया है कि मेरे पिता गंगा राम महतो मुझे कॉल कर घर बुलाए थे जहां हम पिता से बैठकर अभियोग पत्र 1107/21 पर विचार विमर्श करते हुए संधि करने का विचार ही कर रहे थे| इसी बीच मेरे पिता गंगा राम महतो के द्वारा मेरे मामा को आदेश दिया गया कि इसे खत्म कर दो इतने में ही पूर्व से घात लगाए उनके सौतेले मामा संतोष महतो, सुजीत महतो, सुमित महतो, मंजू देवी, आशा देवी ने अपने हाथ में लाठी डंडा रॉड से वार कर दिया। जिसमें रंजीत कुमार का सिर कट गया। वहीं बीच बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी लोगों ने नहीं छोड़ा। उसे भी मार पिट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जहां से दोनों घायल ब्यक्ति को उनके परिजनों ने आनन फानन सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।जिसके बाद पीड़ित रंजीत कुमार ने घटना में शामिल कुल छह लोगों के नाम दर्ज करते हुए  एक लिखित आवेदन खानपुर थाना में देकरन्याय की गुहार लगाई है। विवाद का कारण भूमि संबंधी बताया जा रहा है।