रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

नरवर पंचायत में नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं। 

नरवर पंचायत में नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं। कोचस दर्जनों के झुंड में नीलगाय खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।विजनडिहरा,हरिदासपुर,भरहुआ,भगतगंज,भगीरथा,सारोसेर,खुदरू,खदावं,नरवर सहित कई गांवों में नीलगाय से किसान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 09:57 PM IST (20 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 09:12 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नरवर पंचायत में नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं।
कोचस दर्जनों के झुंड में नीलगाय खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।विजनडिहरा,हरिदासपुर,भरहुआ,भगतगंज,भगीरथा,सारोसेर,खुदरू,खदावं,नरवर सहित कई गांवों में नीलगाय से किसान परेशान है। वहीं इस कड़ाके की ठंड के कारण किसान जहां खेत की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर नीलगाय रातोंरात उनकी बोई हुई फसल को चट कर रही हैं।क्षेत्र के किसानों ने चना, मटर, गेंहू, सरसों,आलू सहित अन्य फसलों की बोवनी की है और अनुकूल मौसम के चलते फसल की पैदावार अच्छी होने की संभावना है। लेकिन नीलगाय के झुंड फसलों को बर्बाद करने लगे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नीलगाय के आतंक से परेशान हैं। नीलगाय के झुंड के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे है।किसान हरेंद्र सिंह ने बताया कि, दर्जनों के झुंड में नीलगाय खेतों में घुसता है। जहां से गुजरते हैं। वहां की फसल खत्म हो जाती है। हम सब ने मुखिया दुर्गावती देवी से नीलगाय पकडने की गुहार लगाई,उमेश कुमार सिंह और रामअशिष सिंह ने बताया कि नीलगाय किसानों की खुन पसीने की  मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया दुर्गावती देवी ने कहीं की मैं  लिखित सूचना वन विभाग को दे चूंकि है। इसके बावजूद भी इस समस्या से वन विभाग अनजान बना हुआ है।