शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नक्सलियों के मांद में घुसकर एक बार फिर कोबरा एवं स्थानीय पुलिस ने दी दस्तक, भाग खड़े हुए नक्सली, भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के साथ हथियार बरामद

औरंगाबाद  : औरंगाबाद की पुलिस और कोबरा 205 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई के तहत एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल हुई है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अगस्त 2022, 04:09 PM IST (26 अगस्त 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 12:09 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद  : औरंगाबाद की पुलिस और कोबरा 205 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई के तहत एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल हुई है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई थी कि मदनपुर के अजनवा पहाड़, कसमर स्थान, बनरवा और निमिया बथान एवं इसके आसपास के इलाके में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के सशस्त्र दस्ते के द्वारा सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बनाई जा रही है।
सूचना के आधार पर मेरे एवं कोबरा 205 के समादेष्टा के निर्देशन में अभियान एएसपी एवं कोबरा 205 के उप समादेष्टा संजय बेलवाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी को देखते हुए नक्सलियों के पांव उखड़ गए और वे भाग खड़े हुए। लेकिन इस दौरान माओवादियों द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में छोड़े गए चावल, दाल, तेल, मसाला, नमक, कपड़ा, बर्तन के साथ-साथ 5 किलो का एक केन आईईडी, एक केजी का एक  आईईडी, 250 मीटर कोटेक्स वायर बरामद करते हुए उन सभी सामग्रियों को वही भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों से 303 बोर का एक राइफल, 315 बोर का मैगजीन सहित एक राइफल एवं 315 बोर लाइव राउंड के 28 कारतूस जप्त कर मदनपुर थाना लाया गया है। औरंगाबाद एसपी ने बताया कि इस संबंध में मदनपुर थाने में 33 नामजद एवं 10 अज्ञात नक्सलियों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

रोहतास एसपी ने की नई पहल की शुरुआत , अब थाने में ही वरीय पदाधिकारी पहुँच करेंगे समस्याओं का निपटारा

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। इसके बावजूद जिले के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छापेमारी अभियान जारी है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक औरंगाबाद का इलाका नक्सलियों से मुक्त नही हो जाता। गौरतलब है कि एसपी के नेतृत्व में इसके पूर्व भी नक्सलियों की धरपकड़ के तहत की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार एवं खाद्य सामग्रियां बरामद हुई थी और नक्सलियों के कई बंकर भी ध्वस्त किए गए थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें