शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सरकारी आवास पर गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था इंजीनियर, पत्नी और सालों ने लात-घूंसों से पीटा

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक इंजीनियर के सरकारी आवास पर अचानक उसकी पत्नी पहुंच गई. महिला के साथ उसके दो भाई भी थे. इस दौरान इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच पहले जमकर नोकझोंक हुई, इसके बाद महिला के दोनों भाइयों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जून 2023, 06:34 PM IST (14 जून 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक इंजीनियर के सरकारी आवास पर अचानक उसकी पत्नी पहुंच गई. महिला के साथ उसके दो भाई भी थे. इस दौरान इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच पहले जमकर नोकझोंक हुई, इसके बाद महिला के दोनों भाइयों ने अपने जीजा की धुनाई कर दी।

OMG : 62 वर्षीय बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद घर में गूंजी किलकारी

दरअसल, इंजीनियर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की नलकूप कॉलोनी में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है. इंजीनियर की पत्नी श्रावस्ती में सरकारी शिक्षक हैं. कुछ दिन से इंजीनियर अपनी पत्नी को बीमारी के चलते इलाज के सिलसिले में अपनी ससुराल रायबरेली छोड़ आया था. इसी बीच इंजीनियर की पत्नी को किसी ने सूचना दे दी कि उनकी गैर मौजूदगी में उनका इंजीनियर पति अपने सरकारी आवास पर झांसी की रहने वाली गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है.

वहीं सूचना पर इंजीनियर की पत्नी अपने दो भाइयों के साथ बहराइच के नलकूप कॉलोनी में अपने पति के सरकारी आवास पर पहुंच गई और पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद हंगामा मच गया. इस दौरान इंजीनियर का पत्नी के साथ जमकर विवाद हुआ. इसके बाद इंजीनियर के सालों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी. इंजीनियर की पत्नी ने कमरे में पति की गर्लफ्रेंड को भी जमकर लताड़ लगाई. इसके बाद सूचना पुलिस को दे दी.

बिहार में से’क्स रैकेट का भंडाफोड़, बरामद लड़कियों ने सुनाई आपबीती

इस घटना की जानकारी मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने लेकर पहुंची. इस दौरान इंजीनियर ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का वादा किया. इस बात पर इंजीनियर की पत्नी का दिल पसीज गया और अपने पति पर कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया और सुलह कर ली. इसके बाद सभी लोग इंजीनियर के सरकारी आवास वापस पहुंच गए.