रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास: विधुत विभाग ने विधुत चोरी के आरोप में चार लोगों पर जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज कराया

नासरीगंज| स्थानीय पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले काराकाट प्रखण्ड के चार लोगों को विधुत विभाग ने विधुत चोरी के आरोप में कार्रवाई करते हुए जुर्माना सहित काराकाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सम्बंध में सहायक विधुत अभियंता नासरीगंज व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जुलाई 2022, 06:13 PM IST (24 जुलाई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 12:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नासरीगंज| स्थानीय पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले काराकाट प्रखण्ड के चार लोगों को विधुत विभाग ने विधुत चोरी के आरोप में कार्रवाई करते हुए जुर्माना सहित काराकाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सम्बंध में सहायक विधुत अभियंता नासरीगंज व काराकाट धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विधुत ऊर्जा की चोरी करते हुए गोडारी निवासी विनोद शाह के द्वारा वर्क शॉप बिना विधुत कनेक्शन के चलाया जा रहा था। उन पर अवैध रूप से विधुत ऊर्जा का उपयोग कर राजस्व क्षति करने के आरोप में तीन लाख पंचानवे हजार छ सौ पैंतीस रुपया का जुर्माना लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।(रोहतास: विधुत विभाग ने)

Read Also: कैमूर: शीतला माता का दर्शन करके लौट रहे टेम्पो में मारुति कार ने मारी टक्कर, आठ लोग घायल,

इसके अलावा मोथा निवासी महेश प्रसाद पर दो लाख नौ हजार छह सौ छेयासठ, उसी गांव के अशोक सिंह पर छेयानवे हजार तीन सौ छतीस, रघुनाथपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह पर चार लाख चौवन हजार 53 का जुर्माना दर्ज करते हुए सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी पर बिजली चोरी करने का आरोप है। विधुत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध उड़न दस्ता की टीम उनके नेतृत्व में लगातार दोनों प्रखण्डों में अभियान चला रही है जो निरन्तर जारी रहेगा। उक्त अभियान में काराकाट जेई आशीष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, बटेश्वर, रेयासत हुसैन, सोनू व अमरेश कुमार समेत दोनों प्रखण्ड के मानव बल शामिल थे।(रोहतास: विधुत विभाग ने)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.