सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के नए भवन का किया उद्घाटन 

 मधेपुरा:-मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मधेपुरा सदर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर में अपने गृह जिला मधेपुरा के पैतृक गांव भेलवा में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक प्लस 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। उदघाटन से पूर्व विद्यालय के सभी छात्र छ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2023, 03:41 PM (31 जनवरी 2023) 340 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 मधेपुरा:-मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मधेपुरा सदर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर में अपने गृह जिला मधेपुरा के पैतृक गांव भेलवा में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक प्लस 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। उदघाटन से पूर्व विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के द्वारा कतार में खड़े होकर पुष्प वर्षा कर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के नए भवन का फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात भेलवा के मुखिया परमेश्वरी यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार के द्वारा शिक्षा मंत्री का मंत्री को माला पहनाकर स्वागत कर साल एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में शिक्षा के स्तर को ऊंचे स्तर पर ले जानें की प्रयास की जा रही है। इसके लिए बिहार सरकार दिन रात मेहनत कर रही है वही कोसी प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह मुखिया परमेश्वरी यादव ने कहा कि भेलवा में प्लस टू माध्यमिक विद्यालय के लिए भवन का निर्माण कराया गया है। प्लस टू माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण से स्थानीय बच्चों के पढ़ाई में सहूलियत होगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभास कुमार ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का आभार व्यक्त करते हुए कहा उच्च माध्यमिक विद्यालय को नए भवन की दरकार थी जिसे बिहार सरकार ने पूरा कराया है जिससे यहां के छात्रों को इंटर तक की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना होगा। वहीं शिक्षा मंत्री के मधेपुरा आने पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरडीडीई सह जिला शिक्षा पदाधिकारी जय शंकर ठाकुर, विशिष्ठ अतिथि स्थापना डीपीओ शिवशंकर मिस्त्री, सर्व शिक्षा एवं लेखा योजना डीपीओ अभिषेक कुमार, प्रतांतीय संयुक्त सचिव बीएसटीए पटना डॉ अरुण कुमार यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार, शिक्षक ललन कुमार, अमित कुमार, राजीव रंजन, सुनीता कुमारी, अनिमा कुमारी सहित अन्य मौजुद रहें।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!