शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पंचायत भवन दिघोन में हुआ डस्टबिन का वितरण

  बेलदौर लोहिया:- स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के दिघोन पंचायत भवन में मानव बलों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। बताते चलें कि लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत उक्त पंचायत में 30 मानव बल को बहाल किया गया है। मालूम है क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 फरवरी 2023, 05:54 PM IST (3 फरवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 10:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेलदौर लोहिया:- स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के दिघोन पंचायत भवन में मानव बलों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। बताते चलें कि लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत उक्त पंचायत में 30 मानव बल को बहाल किया गया है। मालूम है कि उक्त पंचायत के हर वार्डो में दो दो मानव वालों को प्रतिनियुक्त किया गया है जिनके द्वारा हर वार्डों में साफ सफाई किया जाएगा। वही साफ सफाई होने के बाद पंचायत स्वच्छ होंगे। उक्त मामले को लेकर शुक्रवार को पंचायत सेवक कामता प्रसाद एवं मुखिया प्रतिनिधि कुमार विमल राज के द्वारा डस्टबिन का वितरण किया गया। वही पंचायत सेवक कामता प्रसाद ने बताया कि दिघोन पंचायत के हर वार्डों में दो दो मानव वालों को बहाल किया गया है। उक्त मानव बल के द्वारा पंचायत में साफ सफाई की जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि जिस जिस वार्ड में मानव वालों को बहाल किया गया है। उनके द्वारा हर वार्ड में कचरा को उठाकर करीब 1 किलोमीटर दूर गड्ढे में देकर झांप दिया जाएगा। कारण यह है कि कचरा सर जाने के बाद बदबू देने लगता है तो विभिन्न विभिन्न बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिस कारण गड्ढे खोदकर कचरे को झाप दिया जाता है। वहीं मौके पर स्वच्छा ग्राही मिथलेश कुमार भारती, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार झा सभी वार्ड सदस्य के साथ दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।