मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

वीरपुर में विवादित कब्रिस्तान स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी 

  वीरपुर:- गुरुवार को बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने वीरपुर बाजार स्थित कब्रिस्तान स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कब्रिस्तान की विवादित भूमि के बारे में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से विस्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 02:48 PM (2 फरवरी 2023) 223 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 

वीरपुर:- गुरुवार को बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने वीरपुर बाजार स्थित कब्रिस्तान स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कब्रिस्तान की विवादित भूमि के बारे में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से कब्रिस्तान की भूमि से कूड़े कचरे की साफ-सफाई में सहयोग की अपील की। डीएम ने कहा कि नगर निगम के सहयोग से इस कचरे को जल्द हटाया जाएगा। नगर निगम द्वारा साफ सफाई के बाद स्थानीय लोग कब्रिस्तान को साफ सुथरा रखने में मदद करेगें। साथ ही डीएम ने अधिकारियों को डीसीएलआर व एसडीओ की देखरेख में विवादित भूमि के जल्द सीमांकन करने का निर्देश दिया। मौके पर सदर डीएसपी अमित कुमार ,एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, सीओ ललिता कुमारी,मुखिया त्रिपुरारी कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नु कुमार चंदन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। बतातें चले कि कई दशक से वीरपुर बाजार के इस कब्रिस्तान का भूमि विवाद दो संप्रदायों के बीच तनाव का वातावरण बनता आ रहा है। गत दिसंबर माह में भी दुकान में मामूली निर्माण कार्य से एक बार फिर यह विवाद उभरकर सामने आया। प्रशासन की कार्यशैली से नाराज अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कई दिनों तक अंचल कार्यालय पर धरना दिया था। अधिकारियों के पहल व सकारात्मक आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका। 26 जनवरी को भी यह विवाद मामूली रूप से सामने आया। पुलिस की सक्रियता से विवाद को टाला गया था।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!