मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

149 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 149वाँ स्थापना दिवस रंगोली बनायी गयी,केक भी कटा

दरभंगा  :    जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के कर-कमलों से दरभंगा समाहरणालय में दरभंगा जिले के 149वाँ स्थापना दिवस 149 कैंडल जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के कर कमलों से एक केक काटा गया,उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस,अपर समाहर्त्ता राजेश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जनवरी 2023, 02:18 PM (2 जनवरी 2023) 527 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दरभंगा  :    जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के कर-कमलों से दरभंगा समाहरणालय में दरभंगा जिले के 149वाँ स्थापना दिवस 149 कैंडल जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के कर कमलों से एक केक काटा गया,उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस,अपर समाहर्त्ता राजेश कुमार झा “राजा” व उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भी केक काटा गया।जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइट से सजाया गया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी के नेतृत्व में बिहार का नक्शा के साथ-साथ दरभंगा जिला का नक्शा,पान,माछ,मखान एवं बिहार सरकार का लोगो समाहित करते हुए एक खूबसूरत रंगोली बनायी गयी।उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 1875 ई0 को दरभंगा जिला का स्थापना हुआ था।

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक

इसके पूर्व 31 दिसम्बर 2022 को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय दरभंगा प्रेक्षागृह,लहेरियासराय में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहन रंगारंग कार्यक्रम किया गया तथा स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान में बालक एवं बालिका द्वारा खेल-खुद प्रतियोगिता किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस,अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”,वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी ने भी कैंडल जलाया। इस अवसर दरभंगा,समाहरणालय के वरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!