मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डायमंड यूथ क्लब सीजन 04 क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुआत

चेरियाबरियारपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में डायमंड यूथ क्लब चेरिया बरियारपुर द्वारा आयोजित सीजन  04 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद ममता देवी, विशिष्ट अतिथि राजद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जनवरी 2023, 05:53 PM (24 जनवरी 2023) 144 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेरियाबरियारपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में डायमंड यूथ क्लब चेरिया बरियारपुर द्वारा आयोजित सीजन  04 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद ममता देवी, विशिष्ट अतिथि राजद जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो , सम्मानित अतिथि चेरिया बरियारपुर पंचायत के मुखिया रविनेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर  जिला परिषद ममता देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, खेल एक पटल है, जो अनुशासन के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण में सहयोग करता है।(डायमंड यूथ क्लब सीजन)

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई  जयंती

इसलिए यहां से सीखने का प्रयास करें। वहीं  रामसखा महतो एवं रविनेश कुमार राही ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, खेल एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि हार के बाद ही जीत का स्वाद मीठा होता है। उदघाटन मैच रोसड़ा बनाम बनद्वार  की टीम के बीच खेला गया। बनद्वार की टीम ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 153  रन बनाये जबकि जवाब में उतरी रोसड़ा की टीम ने 14 वें ओवर में 6 विकेट से मैच को जीत लिया। वहीं मैच में रोसड़ा के बिट्टू को मैन आफ द मैच दिया गया जिन्होंने मैच में शानदार बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम का कमर तोड़ दिया। वहीं टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष चंदन गोयनका सचिव मो. इरशाद , व्यवस्थापक मो. शहजाद तत्पर दिखे। मौके पर प्रखंड परिसर मैदान में क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!