सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Deputy CM Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने सीएम पद पर छोड़ी अपनी दावेदारी, विधानसभा में कहा-मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना…

Deputy CM Tejashwi Yadav: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने आज साफ कह दिया कि उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनना है। वह सीएम नीतीश कुमार के अंडर में काम करके काफी खुश हैं और आगे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मार्च 2023, 01:34 PM (20 मार्च 2023) 314 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Deputy CM Tejashwi Yadav: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने आज साफ कह दिया कि उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनना है। वह सीएम नीतीश कुमार के अंडर में काम करके काफी खुश हैं और आगे भी वह ऐसा भी करते रहेंगे।

विधायक के सवाल पर घिरे ‘मंत्री’ तो मैदान में उतरे CM नीतीश, सदन में कहा- हम इस पर गौर करेंगे

दरअसल, विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें जिम्मेदारी के साथ कुछ काम सौंपा है, जिसे वह जल्द पूरा करने वाले हैं। गौरतलब है कि आज विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के बजटबिहार में शादीशुदा महिला को डिलीवरी ब्वॉय से हुआ प्यार, पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ भागी पर तेजस्वी यादव को बयान देना था। लेकिन उन्होंने अपने भाषण में ज्यादा समय ईडी और सीबीआई की छापेमारी के बारे में ही बात की।

Deputy CM Tejashwi Yadav: सीएम नीतीश के साथ खुश

इसी दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम पद से अपनी दावेदारी छोडने का एलान कर दिया था। सदन में तेजस्वी ने कहा, हमें ना सीएम बनना है और ना नीतीश जी को प्रधानमंत्री बनना है। हम जहां है वहां खुश हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम रहे हैं, इसकी हमको खुशी है। मेरी कोई अपनी इच्छा नहीं है। हमसे ज्यादा भाग्यशाली कौन होगा। हमारे माता पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे। हम उप मुख्यमंत्री रहे। विपक्ष के नेता रहे और क्या चाहिये।’

Patna Junction Porn Video Viral: पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन पर अचानक चलने लगी पॉर्न फिल्म! यात्रियों में मचा हड़कंप

वहीं उन्होंने आगे कहा कि अब हमको नीतीश जी ने जो मौका दिया उस पर खरा उतरना है। ये साबित करना है कि नीतीश जी ने जो निर्णय लिया वह सही लिया। कोई इधर उधर से बात करता है तो वह गलत बात नहीं किया करे। यहां तरह-तरह की बातें होती हैं। कोई कुछ भी कहेगा लेकिन जब हम नीतीश जी के साथ खड़े हैं तो मजबूती के साथ खड़े हैं।’ बता दे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था। जब तेजस्वी यादव ने खुले रूप से कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का शौक नहीं है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!