मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सीएम नीतीश करेंगे नया खेला! चिराग-पारस नहीं मिले तो खत्म हो जाएगी लोजपा, जानिए इनसाइड स्टोरी!

पटना डेस्क: बिहार में दिवंगत रामविलास पासवान की विरासत को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के बीच तीखी बहस जारी है। जिसके बाद लोग यही सवाल कर रहे कि क्या अब लोजपा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा? अब इस मामले पर सूरजभान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अप्रैल 2023, 09:23 AM (12 अप्रैल 2023) 517 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में दिवंगत रामविलास पासवान की विरासत को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के बीच तीखी बहस जारी है। जिसके बाद लोग यही सवाल कर रहे कि क्या अब लोजपा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा? अब इस मामले पर सूरजभान सिंह ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

PM Narendra Modi: RJD सुप्रीमों लालू पर PM मोदी का तीखा तंज, बोले – अपने स्वार्थ के लिए गरीबों से छीनी जमीन…

दरअसल, अभी लोजपा के दो धड़े हैं। इसमें एक गुट रालोजपा के मुखिया पशुपति पारस, तो दूसरे लोजपा (रामविलास ) के प्रमुख चिराग पासवान हैं। जिस तरह से विवाद जारी है। इसी को लेकर अब एक इंटरव्यू में सूरजभान सिंह ने पशुपति पारस औरUPPSC: बस स्टैंड पर पिता चलाते हैं पान की दुकान, अब बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर चिराग पासवान को गिले-शिकवे दूर कर साथ आने की सलाह दी। उनका कहना है कि उन्होंने दोनों को बहुत समझाया है। दोनों साथ नहीं आए तो दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी का अस्तित्व मिट जाएगा। आपकी झोपड़ी (पार्टी) कैसे बचे इसके बारे में सोचना है। इसके लिए दोनों की जवाबदेही हैं।

Rinku Singh IPL 2023: एडल्ट फिल्म की स्टार KENDRA LUST ने रिंकू सिंह को दिया बड़ा ऑफर!

एक रिपोर्ट के अनुसार लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई और बेटे चिराग के बीच जंग छिड़ गई थी। चिराग पासवान अपने आपको पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर रहे थे। इस बात से उनके चाचा पशुपति पारस खुश नहीं थे और उन्होंने भी अपना अधिकार पार्टी पर जताना शुरू कर दिया था। जिस वजह से दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दो धड़े बन गई। इसके बाद पारस ने अन्य सभी सांसदों को अपने खेमे में कर दिया और चिराग पासवान अलग-थलग पड़ गए। फिर चिराग ने एनडीए से नाता तोड़ दिया।

युवक ने कुंवारा बताकर शादीशुदा महिला को लिव इन में रखा, सच पता चला तो प्रेम कहानी का हुआ द’र्दनाक अंत!

वहीं, रामविलास की जगह पशुपति पारस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बने। इस तरह लोजपा दो धड़ों में बंट गई।सूरजभान सिंह, रामविलास पासवान के करीबी नेता रहे। उनके निधन के बाद सूरजभान ने पशुपति पारस के गुट का समर्थन किया। हालांकि, अब उन्होंने किसी भी गुट में न रहने की बात कहते हुए पासवान परिवार की लड़ाई को खत्म करने की सलाह दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पारस और चिराग आपस में सुलह करके एक पार्टी बनाते हैं या नहीं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!